Search

 
 
 

जमशेदपुर : राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष और सदस्य ने जनसुनवाई में सुनी समस्याएं

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी और सदस्य शबनम परवीन द्वारा परिसदन स्थित सभागार में जनसुनवाई की गई. जनसुनवाई कार्यक्रम में बुजुर्ग ओम तिवारी ने राशन कार्ड नहीं मिलने तथा एक अन्य फरियादी ने मातृ वंदना योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की. समीरण महतो ने भी राशन से संबंधित तथा पटमदा के पीडीएस डीलरों के एक समूह ने शिकायत रखी कि उन्हें चावल और गेहूं नहीं दिया गया है. राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष द्वारा फरियादियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया. उन्होंने जिला आपूर्ति विभाग द्वारा सतर्कता समिति के गठन की जानकारी ली तथा सभी पीडीएस डीलरों को अनिवार्य रूप से सूचना पट्टा लगाने के निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-state-level-block-health-fair-started-at-mango-gandhi-maidan/">जमशेदपुर

: मानगो गांधी मैदान में राज्य स्तरीय प्रखंड स्वास्थ्य मेला की शुरुआत

गुणवत्तापूर्ण पोषाहार उपलब्ध कराने का निर्देश

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष द्वारा जिला आपूर्ति कार्यालय, जिला समाज कल्याण, शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई. सभी पीडीएस केन्द्रों में निर्धारित समय में उचित मात्रा में लाभुकों को खाद्य आपूर्ति करने तथा सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा कुपोषण उपचार केन्द्रों में सूची के तहत गुणवत्तापूर्ण पोषाहार उपलब्ध कराने तथा सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं विद्यालयों में सप्ताहिक सूची प्रकाशित करने के निर्देश अध्यक्ष ने दिए. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करने तथा अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने को कहा. मौके पर विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी दीपू कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नेहा संजना खलखो, जिला शिक्षा अधीक्षक निशु कुमारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही