Search

जमशेदपुर : कदमा विजया हेरिटेज में योग, यज्ञ  व हवन के साथ मना चैत्र शुक्ल प्रतिपदा

Jamshedpur (Sunil Pandey) : विजया हेरीटेज कदमा में पतंजलि युवा भारत के तत्वावधान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (भारतीय हिंदू नव वर्ष) का शुभारंभ योग यज्ञ जागरूकता कार्यक्रम के साथ हुआ. कार्यक्रम का संचालन पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार और जिला यज्ञ प्रभारी आशुतोष कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया. नरेंद्र कुमार ने यज्ञ की महिमा बताते हुए कहा कि यज्ञ हवन से न केवल वातावरण की शुद्धि होती है बल्कि यह सभी को निरोगी रखने के लिए सबसे सरल, प्रभावी और सस्ता उपाय है. प्रतिदिन योग यज्ञ से स्वस्थ और समृद्ध भारत का निर्माण संभव है. आशुतोष कुमार झा ने घर में यज्ञ हवन करने की सरल विधि समझाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-veterans-of-the-country-and-the-world-will-gather-in-xlri-on-march-25-clockspeed-3-0-will-be-organized/">जमशेदपुर

: 25 मार्च को एक्सएलआरआई में जुटेंगे देश व दुनिया के दिग्गज, क्लॉकस्पीड 3.0 का होगा आयोजन

भारत स्वाभिमान ध्वज प्रदान किया

पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी बिहारी लाल ने जमशेदपुर प्रखंड युवा प्रभारी और योग यज्ञ कार्यक्रम के यज्ञमान रविनंदन को भारत स्वाभिमान का ध्वज प्रदान किया. उन्होंने कहा कि सनातनी संस्कृति के उत्थान से ही भारत का उत्थान संभव है. इसके लिए हर भारतवासी को योग यज्ञ की परंपरा अपनानी होगी. मौके पर वरिष्ठ योग शिक्षक शिवप्रसाद सिंह, युवा कार्यकर्ता अशोक शर्मा, राकेश कुमार सिंह, अमित कुमार, संदीप भारती, पिंकी देवी, नीलम देवी, रोशन कुमार, संदीप कुमार, विकास कुमार वीर, गोविंद सिंह एवम अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-change-in-union-minister-gadkaris-minute-to-minute-schedule-will-reach-the-city-an-hour-earlier/">जमशेदपुर

: केंद्रीय मंत्री गडकरी के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम में बदलाव, एक घंटे पहले पहुंचेंगे शहर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp