Search

 
 
 

जमशेदपुर : आत्मदाह मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे चक्रधरपुर के डीआरएम

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत ट्रैफिक कॉलोनी निवासी व रेल कर्मचारी सुनील कुमार पिल्लै ने 28 जून को पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया था. हालांकि बाद में इलाज के दौरान टीएमएच में उनकी मौत हो गई थी. इधर, शनिवार को चक्रधरपुर मंडल से डीआरएम अरुण जे राठौड़ पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे. इस दौरान रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ भी मौके पर पहुंची. मौके पर पहुंचकर डीआरएम ने पीड़ित परिवार से अकेले में बात की. सुनील की पत्नी ने डीआरएम से सेटेलमेंट राशि और बेटे को नौकरी दिलाने की मांग की. उन्होंने घर की माली हालात के बारे में भी डीआरएम को अवगत कराया. बातचीत के दौरान डीआरएम में परिवार का हाल-चाल जाना और जल्द से जल्द राशि को दिलवाने और बेटे को नौकरी देने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-torches-and-firecrackers-distributed-among-forest-committees-and-public-representatives/">घाटशिला

: वन समितियों व जन प्रतिनिधियों के बिच वितरित किए गए टार्च एवं पटाखे

ये है मामला

बता दें कि 28 जून को रेलवे लैंड डिपार्टमेंट की टीम आरपीएफ के साथ ट्रैफिक कॉलोनी स्थित एक जमीन के विवाद में मौके पर पहुंची थी. एसके पिल्ले का कहना था कि उक्त जमीन उनके पिता ने लैंड डिपार्टमेंट से लीज पर ली है पर जमीन पर ओम प्रकाश नामक व्यक्ति का कब्जा है. जबकि लैंड रिकार्ड में उक्त जमीन ओमप्रकाश के नाम पर है. इसी को लेकर एसके पिल्ले की पत्नी ने पहले आत्मदाह का प्रयास किया था. हालांकि उस वक्त आरपीएफ ने उनकी पत्नी को ऐसा करने से रोक दिया और पत्नी व दोनों बेटियों को पकड़कर थाना ले गई थी. बाद में एसके पिल्ले घर पहुंचे और खुद को आग लगा ली थी. 2 जुलाई को अस्पताल में सुनील की मौत हो गई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही