Search

 
 
 

जमशेदपुर : कर समाधान योजना को छः माह के लिए बढ़ाए जाने पर चैंबर ने जताई खुशी

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड सरकार की कर समाधान योजना को छः माह के लिए बढ़ाए जाने पर चैंबर ने हर्ष जताया है. चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने कहा है कि जनवरी माह में पुराने राज्य कर के बकाया मामलों को निपटाने के लिए झारखंड सरकार एक समाधान योजना लेकर आई थी जिसकी अवधि 30 जून को समाप्त हो गई थी. चैंबर लगातार यह प्रयास कर रहा था की इस योजना को आगे बढ़ाया जाए ताकि और अधिक व्यापारियों को इसका लाभ मिल सके. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-the-mla-held-a-meeting-with-the-villagers-became-aware-of-the-problems/">बहरागोड़ा

: विधायक ने ग्रामीणों संग की बैठक, समस्याओं से हुए अवगत

हजारों व्यवसाइयों को अबतक मिला लाभ

राज्य भर के व्यापारियों की मांग को मानते हुए सरकार ने बुधवार को इस विषय पर एक अधिसूचना जारी करते हुए छः माह के लिए कर समाधान योजना को बढ़ा दिया. चैंबर के सचिव (वित्त एवं कराधान) पीयूष कुमार ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि कर समाधान योजना के तहत राज्य भर के हजारों व्यवसाइयों को अबतक लाभ मिला है. किंतु कई ऐसे मामले हैं जो अपील या रिवीजन स्तर पर अभी भी लंबित हैं. विभाग को तुरंत ऐसे मामलों में निर्णय लेना चाहिए ताकि व्यापारी कर समाधान का लाभ उठा सकें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही