Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने पर चैंबर ने जताई आपत्ति, एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एसएसपी से मिला. प्रतिनिधिमंडल द्वारा 1 सितंबर को 54 व्यापारियों के खिलाफ की कार्रवाई पर आपत्ति दर्ज कराया गया. इस मौके पर चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मुनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने कहा कि इस तरह की करवाई से व्यापारियों में रोष है एवं व्यापारी आक्रोशित है. उन्होंने कहा कि ऐसी क्या स्थिति उत्पन्न हो गई. एक साथ 54 व्यापारियों के खिलाफ धारा 107/116 (3) सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-batch-of-rangreta-mahasabha-reached-amritsar-bjp-sc-morcha-welcomed-the-sangat/">जमशेदपुर

: रंगरेटा महासभा का जत्था अमृतसर पहुंचा, भाजपा एससी मोर्चा ने संगत का किया स्वागत

एसएसपी ने खुद जांच करने का दिया आश्वासन

चैंबर ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सूची में कुछ ऐसे भी नाम है जिनकी मृत्यु पूर्व में ही हो चुकी है और कई लोग ऐसे है जो उस दिन शहर से बाहर थे. ऐसे कई लोगों का भी नाम अंकित कर दिया गया है. प्रतिनिधिमंडल के बातों को एसएसपी ने विस्तारपूर्वक सुना. एसएसपी ने कहा कि जिला प्रशासन किसी भी मानसिकता के तहत व्यापारियों को परेशान नही कर रही है. जिला प्रशासन व्यापारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम की है आगे भी करेगी. व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई पर एसएसपी स्वयं इसकी अनुसंधान करेंगे. उन्होंने कहा किसी से चूक हुई है तो वे इसे स्वयं देखेंगे. एसएसपी ने कहा कि व्यापारियों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी एवं कोई पूर्वाग्रह की तरह कारवाई नहीं की जाएगी. वहीं विजया जाधव उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम ने भी इस मामले मे संवेदनशीलता जाहिर की एवं कहा कि प्रशासन की ओर से व्यापारियों पर अनावश्यक कार्रवाई नहीं की जाएगी. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-blbc-meeting-organized-in-the-auditorium-of-the-block-office-complex/">घाटशिला

: प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में बीएलबीसी की बैठक आयोजित

यह थे प्रतिनिधिमंडल में शामिल

प्रतिनिधिमंडल में मुकेश मित्तल, महेश सोंथालिया, अनिल मोदी, किशोर गोलछा, पीयूष चौधरी, भरत मकानी, सन्नी संघी, मोहित मूनका, महावीर मोदी, सुशील सिंघानिया, नवीन श्रीवास्तव, मुकेश वर्मा, संजय आगीवाल सहित काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही