Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बाजार शुल्क के खिलाफ चैंबर के पदाधिकारियों ने पोटका विधायक को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड सरकार द्वारा पारित कृषि उपज एवं पशुधन विपणन 2022 विधेयक के खिलाफ व्यापारियों में आक्रोश है. पूरे राज्य में खाद्यान्न व्यापारियों द्वारा इस विधेयक का विरोध किया जा रहा है. इस क्रम में 15 फरवरी को राज्यभर में खाद्यान्न, फल सब्जी के थोक एवं खुदरा दुकान बंद रहेंगे. इस कड़ी में मंगलवार को चैंबर के पदाधिकारियों ने पोटका के विधायक संजीव सरदार को ज्ञापन सौंप कर इस काले कानून को वापस कराने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें : वेलेंटाइन">https://lagatar.in/valentines-day-gift-or-deception-the-villagers-got-the-young-man-married-when-he-came-to-meet-the-girl/">वेलेंटाइन

डे का तोहफा या धोखा, लड़की से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने करा दी शादी 
इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने कहा कि सरकार द्वारा लगाए गए मंडी टैक्स से सरकार को होने वाले नुकसान के संबंध में बताया गया. साथ ही व्यापारी और लोगों को होने वाली परेशानी से अवगत कराया गया. विधायक संजीव सरदार ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वे इस संबंध में कृषि मंत्री से बात करके इस विधेयक को वापस लेने पर बात करेंगे. इस अवसर पर महासचिव मानव केडिया, दिलीप गोलछा सहित जमशेदपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही