Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : चैंबर ने राज्यपाल से जमशेदपुर में हवाई अड्डे का निर्माण कराने का किया अनुरोध

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राज्यपाल रमेश बैस को व्यापार, उद्योग, एयरपोर्ट व जनसरोकार से जुड़े मुद्दों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. इस अवसर पर चैंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से जमशेदपुर में हवाई अड्डे का निर्माण कराने का अनुरोध किया गया है. मूनका ने कहा कि जमशेदपुर झारखंड में ही नहीं बल्कि देश में भी एक प्रतिष्ठित शहर के रूप में पहचाना जाता है, जो झारखंड की औद्योगिक राजधानी भी है. लेकिन यहां अब तक हवाई अड्डे का निर्माण नहीं हो पाया है. एयरपोर्ट की अनुपलब्धता के कारण जमशेदपुर का विकास लगभग ठहर सा गया है. यहां नये व्यवसाय और उद्योगों की स्थापना नहीं हो पा रही है. जमशेदपुर में एयरपोर्ट की स्थापना हो जाने से यहां रोजगार के नये अवसर का सृजन होगा. इसे भी पढ़ें :  आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-dc-instructed-the-officials-to-be-in-alert-mode-regarding-floods/">आदित्यपुर

:  डीसी ने पदाधिकारियों को बाढ़ को लेकर अलर्ट मोड में रहने का दिया निर्देश 

राज्य में उच्च शिक्षा के लिए उच्च शिक्षण संस्थान खोलने का किया गया अनुरोध

मूनका ने झारखंड में उच्च शिक्षा हेतु शिक्षण संस्थाओं के अभाव के संबंध में राज्यपाल को अवगत कराया. उन्होंने बताया कि यहां उच्च शिक्षण संस्स्थानों के अभाव के कारण एक ओर जहां विद्यार्थी अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा हेतु झारखंड से बाहर के राज्यों में पलायन करने को विवश हैं. इसलिए यहां उच्च शिक्षण संस्थान खोलने हेतु कदम उठायें जाएं. प्रदेश में चिकित्सा हेतु मल्टीस्पेशिलिटि अस्पताल नहीं के बराबर है, जिस कारण रोगियों को गंभीर बीमारी के ईलाज हेतु दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है. झारखंड में गंभीर बीमारियों के ईलाज हेतु मल्टीस्पेशिलिटि अस्पताल खुले तो रोगियों को ईलाज हेतु दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें :  खूंटपानी">https://lagatar.in/khuntpani-a-five-day-football-competition-was-organized-under-the-aegis-of-little-star-club/">खूंटपानी

: लिटिल स्टार क्लब के तत्वावधान में पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

एयरपोर्ट को लेकर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की जाएगी बात : राज्यपाल

होल्डिंग टैक्स के संबंध में मूनका ने राज्यपाल को बताया कि सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स में अत्याधिक वृद्धि कर दी गई है. जिसके कारण आम नागरिक, व्यापारीगण, गृह स्वामी सहित पूरी जनता परेशान, उद्वलित व आक्रोशित है. इतना अधिक होल्डिंग टैक्स बढ़ाया जाना न्यायसंगत प्रतीत नहीं होता है. वहीं, उपरोक्त मुद्दों पर चर्चा के पश्चात राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि एयरपोर्ट को लेकर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व झारखंड के मुख्यमंत्री से बात करेंगे और अन्य विषयों पर झारखंड सरकार का ध्यान आकृष्ट करेंगे. प्रतिनिधमंडल में मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष नितेश धूत, महेश सोंथालिया, मुकेश मित्तल, सचिव अनिल मोदी, पीयूष चौधरी, भरत मकानी व कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा शामिल थे. इसे भी पढ़ें :  चांडिल">https://lagatar.in/chandil-death-of-a-person-due-to-collision-with-unknown-vehicle/">चांडिल

: अज्ञात वाहन के धक्के से व्यक्ति की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही