Search

 
 
 

जमशेदपुर : चैम्बर ने ऑटोमोबाइल कंपनियों से कोल्हान में उद्योग लगाने का किया आग्रह

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका और मानद महासचिव मानव केडिया ने कोल्हान के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पत्र लिख कर ऑटोमोबाइल कंपनियों से कोल्हान में उद्योग लगाने का आग्रह किया है.उन्होंने ऑटोमोबाईल कंपनियों के उच्चस्थ पदाधिकारियों से कहा है कि जमशेदपुर झारखण्ड की औद्योगिक राजधानी है.जमशेदपुर या इसके आसपास में उपरोक्त वाहनों के उत्पादन हेतु सभी तरह की सुविधायें उपलब्ध है. यहां उनके लिये प्लांट लगाना लाभप्रद होगा.कोल्हान के औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 1500 से अधिक छोटी, बड़ी एवं मध्यम औद्योगिक ईकाईयां स्थापित है.यह भारत ही नहीं एशिया की बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में इनका नाम शुमार है.जमशेदपुर में बड़ी कंपनियां वर्षों से अपने वृहत प्लांट का संचालन सुचारू ढंग से कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mangal-kalindi-inaugurated-the-mlas-office-at-patmada-block-headquarters/">जमशेदपुर

: पटमदा प्रखंड मुख्यालय में विधायक कार्यालय का मंगल कालिंदी ने किया उद्घाटन
जिन्हें यहां के औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित औद्योगिक ईकाईयां उनके एंसियलरी के रूप में कार्य करते हुये उनके लिये आवश्यक माल की निर्बाध आपूर्ति कर रहे है. उत्पादित माल के आवागमन हेतु पर्याप्त ट्रांसपोर्टेशन के साधन उपलब्ध हैं.कोल्हान घनी आबादी वाला क्षेत्र है. जहां उनके लिये स्थानीय बड़ा बाजार भी उपलब्ध होगा.राज्य सरकार भी अपने औद्योगिक नीतियों के तहत उन्हें नियमों में छूट देने को तैयार होगी. क्योंकि इससे कोल्हान ही नहीं झारखण्ड राज्य के राजस्व में वृद्धि होगी और यहां पर सुगमता से श्रमिक भी काफी संख्या में है.उन्होंनें कंपनियों से कहा कि ऑटोमोबाइल कंपनियों के कोल्हान में प्लांट लगाने के प्रयास में सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मददगार होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही