Search

 
 
 

जमशेदपुर: एसएसपी से मिले चैंबर उपाध्यक्ष, व्‍यापारी के घर चोरी में कार्रवाई की मांग

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बुधवार को एसएसपी प्रभात कुमार से मुलाकात कर पिछले दिनों व्यापारी अजय मोदी के घर हुई चोरी की घटना के संबंध में कार्रवाई करने की मांग की. उनके साथ अजय मोदी भी थे. एसएसपी ने भरोसा दिलाया है कि गहने एवं रुपयों की बरामदगी जल्द कर ली जाएगी. इसे भी पढ़ें: घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-a-sudden-fire-broke-out-in-the-hut-all-the-things-were-burnt-to-ashes/">घाटशिला

: झोपड़ी में अचानक लगी आग, सारा सामान जलकर खाक

छुट्टियां मनाने शहर से बाहर गए हुए थे अजय मोदी

उल्लेखनीय है कि साकची थाना अंतर्गत पॉश कॉलोनी राजेंद्रनगर में चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया था. चोरों ने अजय मोदी के घर को निशाना बनाया था. अजय मोदी अपने परिवार के संग पूजा के दौरान छुट्टियां मनाने शहर से बाहर गए हुए थे. जब वह वापस आए चोरी का पता चला. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-meeting-of-the-marwari-sammelan-district-executive-there-was-a-discussion-on-the-expansion-of-the-organization/">जमशेदपुर

: मारवाड़ी सम्मलेन जिला कार्यकरिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही