Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : चैम्बर उपाध्यक्ष ने सीएम से होल्डिंग टैक्स वसूली नियम में संशोधन करने का किया आग्रह

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर होल्डिंग टैक्स वसूली नियम संशोधन करने का आग्रह किया है. इस संबंध में मुकेश मित्तल ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा पिछले दिनों आयोजित कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि अब नगर निगम/नगर पर्षद/नगर पालिका के क्षेत्रों में आवासीय और व्यवसायिक भवनों का होल्डिंग टैक्स सर्किल रेट के हिसाब से वसूली जायेगी. इस निर्णय से होल्डिंग टैक्स में 3 से 5 गुणा की वृद्धि होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dealers-association-apprised-the-minister-about-the-problems/">जमशेदपुर

: डीलर्स एसोसिएशन ने परेशानियों से मंत्री को कराया अवगत
इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा, जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है. उसके लिये कष्टदायक और आर्थिक बोझ बढ़ाने वाला साबित होगा. इससे झारखंड राज्य में महंगाई और अधिक बढ़ने की आशंका है. चूंकि सर्किल रेट में प्रतिवर्ष बढ़ोतरी होती है. इस बढ़ोतरी के कारण होल्डिंग टैक्स में भी प्रतिवर्ष स्वतः बढ़ोतरी हो जायेगी. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जनता को राहत देने के लिए होल्डिंग टैक्स वसूली नियम में संशोधन करने का अनुरोध किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही