Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : दो वर्षों में चैंबर की साख कमजोर हुई : सुरेश सोंथालिया

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के सत्र 2023-25 के चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुरेश सोंथालिया ने रविवार को बिष्टुपुर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया. इसमें सोंथालिया ने कहा कि मूनका के दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान चैंबर की साख कमजोर हुई है. व्यापारियों के बीच चैंबर को लेकर अविश्वास का भाव बढ़ा है. केवल अपने निजी स्वार्थ के लिए पूरे व्यापारियों की इज्जत नीलाम करने का प्रयास किया गया. कार्यसमिति के सदस्यों को विश्वास में लिए बगैर चैंबर के प्लेटनिम जुबली महोत्सव मनाने के नाम पर देश के प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय रेलमंत्री, प्रदेश के राज्यपाल, सांसद, विधायक सहित अन्य गणमान्य लोगों से शुभकामनाएं मंगवाई गईं, ताकि वो उनकी अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का लाभ उन्हें मिल सके. जबकि चैंबर का गोल्डन जुबली 2001 में मनाया गया था, तो उस दृष्टिकोण से 2026 में चैंबर का प्लेटनियम जुबली मनाया जाएगा. इससे प्यापारियों का मान कम हुआ है. सोंथालिया ने कहा कि शहर में व्यापारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण घटना में वर्तमान अध्यक्ष का व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ा नहीं होने के कारण व्पायारियों में उनके प्रति रोष है. हमारा एक ही नारा है, व्यापारी रहें सम्मान से, व्यापार करें स्वाभिमान से. व्यापारियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर हमें स्वीकार नहीं है. फिर से व्यापारियों के बीच चैंबर के सम्मान को स्थापित करने का हमारी टीम प्रयास करेगी. हम अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं. हमें पूर्ण विश्वास है कि व्यापारियों का पूरा समर्थन हमारी टीम को मिलेगा. इसे भी पढ़ें : बलबीर">https://lagatar.in/balbir-dutts-book-partition-of-india-and-pakistans-conspiracy-launched/">बलबीर

दत्त की पुस्तक भारत विभाजन और पाकिस्तान के षडयंत्र का लोकार्पण

सोंथालिया टीम की प्राथमिकताएं

प्राथमिकताओं के सवाल पर सुरेश सोंथालिया ने कहा कि छोटे व्यापारियों को मजबूत करने का प्रयास करेंगे. टाटा कंपनी के उच्च अधिकारियों से बात करके टाटा स्टील की ग्रोथ के साथ पूरे शहर के कारोबार की ग्रोथ सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे. जीएसटी के सरलीकरण के लिए राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे. चैंबर के सदस्यों को ऑनलाइन मार्केटिंग और बिजनेस करने के गुर सिखाएंगे. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का व्यापार में किस तरह का प्रयोग किया जाएगा, इसकी शिक्षा व्पायारियों को दी जाएगी, साकची बाजार के मुद्दे जैसे वैरिकेटिंग, फुटपाथ दुकानदारी इत्यादि का हल निकालने का सामूहिक प्रयास करने, झारखंड कोल्ड स्टोरेज चेन की स्थापना करने, कोल्हान को ईवी और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने, हरित ऊर्जा में निवेश का महत्व तय करने के साथ ही जमशेदपुर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए प्रयास किये जायेंगे. इसे भी पढ़ें : बलबीर">https://lagatar.in/balbir-dutts-book-partition-of-india-and-pakistans-conspiracy-launched/">बलबीर

दत्त की पुस्तक भारत विभाजन और पाकिस्तान के षडयंत्र का लोकार्पण

ये थे उपस्थित

महासचिव के उम्मीदवार भरत वसानी, कोषाध्यक्ष किशोर गोल्छा, उपाध्यक्ष (इंडस्ट्रीज) महेश सोंथालिया. उपाध्यक्ष (टैक्स एंड फाइनांस) दिलीप गोल्छा, उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कामर्स), नितेश धूत, उपाध्यक्ष (पीआरडब्ल्यू) सत्यनारायण अग्रवाल, सचिव के लिए सांवरमल शर्मा, पवन शर्मा, रामू देबुका और पीयूष चौधरी सहित अन्य उम्मीदवार एवं समर्थक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही