Search

जमशेदपुर : चैंबर का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रपति से मिला, एयरपोर्ट समेत अन्य विषयों पर की चर्चा

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को रांची में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला. इसकी अध्यक्षता विजय आनंद मूनका ने की. इस संबंध में विजय आनंद मूनका ने बताया कि चैंबर ने प्रमुख रूप से जमशेदपुर में एयरपोर्ट स्थापित करवाने का राष्ट्रपति से आग्रह किया. देश की औद्योगिक राजधानी होने के बावजूद जमशेदपुर में एयरपोर्ट का नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. एयरपोर्ट नहीं रहने से जमशेदपुर शहर का विकास भी नहीं हो रहा है. नये इंवेस्टर जमशेदपुर का रुख करने से कतराते हैं. चैंबर ने उनसे आग्रह किया की शीघ्र यहां एयरपोर्ट बनाने का मार्ग प्रशस्त किया जाए. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-minister-champai-soren-ordered-to-strengthen-the-committee-up-to-the-booth-level/">आदित्यपुर

: मंत्री चम्पई सोरेन ने बूथ स्तर तक कमेटी को मजबूत करने का दिया आदेश

मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल नहीं होने से लोगों को हो रही है परेशानी

वहीं मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया की चैंबर ने झारखंड में उच्च शिक्षा की कमी की तरफ भी राष्ट्रपति का ध्यान आकर्षित किया. इससे राज्य का विकास भी प्रभावित होता है. राज्य को राजस्व का भी नुकसान उठाना पड़ रहा है. झारखंड में मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल नहीं होने की वजह से यहां के लोगों को काफी असुविधा हो रही है. झारखंड का काफी पैसा बाहर चला जाता है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी बातों को गंभीरता से सुना एवं उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. उन्होंने अपने मार्च 2018 के जमशेदपुर प्रवास की यादों को भी ताजा किया जब वे चैंबर भवन पधारी थी. प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें पुनः चैंबर आने का न्योता दिया. प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष नितेश धूत, मुकेश मित्तल, को-औपटेड मेंबर राजीव अग्रवाल अधिवक्ता, अभिषेक अग्रवाल ``गोल्डी``, राजेश लोढ़ा, सत्यनारायण अग्रवाल ``मुन्ना``, सचीव भरत मकानी, सांवरमल शर्मा, अनिल मोदी एवं पीयूष चौधरी अधिवक्ता शामिल थे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-solar-water-tower-in-dhadhika-village-is-bad-since-one-year/">बहरागोड़ा

: धाधिका गांव में एक साल से सोलर जलमीनार खराब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp