Search

 
 
 

Jamshedpur : विश्व आदिवासी दिवस पर चंपाई ने बाइक रैली को किया रवाना

 
  • आदिवासी एकता मंच ने अलग सरना धर्म कोड की मांग दोहरायी
Jamshedpur (Sunil Pandey) : विश्व आदिवासी दिवस पर शुक्रवार को आदिवासी एकता मंच और विभिन्न ग्राम सभाओं के संयुक्त तत्वावधान में मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया. एनएच 33 स्थित श्रीघुटू से बाइक रैली प्रारंभ हुई. रैली को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंपाई सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली में शामिल लोगों ने बालीगुमा और डिमना स्थित बाबा तिलका माझी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. वहां से मानगो चौक स्थित खुदीराम बोस उसके बाद साकची में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. उसके बाद रैली साकची बिरसा मुंडा चौक पहुंची. यहां सभी ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. रैली के नेतृत्वकर्ता दीपक रंजीत ने बताया कि बाइक रैली निकालने का मुख्य उद्देश्य आदिवासियों को उनके अधिकार और कर्तव्य के प्रति जागरूक करना था. इस दौरान सभी ने केंद्र सरकार से आदिवासी समाज के लिए अलग से धर्म कोड आवंटित करने की मांग की. इसे भी पढ़ें : Chsibasa">https://lagatar.in/chaibasa-youth-are-the-backbone-of-any-organization-general-secretary-2/">Chsibasa

: विश्व आदिवासी दिवस जल-जंगल के संरक्षण का संदेश – डीसी

श्रीघुटू में लगेगी फूलो-झानो की मूर्ति

आदिवासी दिवस पर समाज की परंपरा, सभ्यता एवं संस्कृति को जीवंत रखने के लिए मंत्री चंपाई सोरेन ने सभी लोगों को बधाई दी. उन्होंने श्रीघुटू में फूलो-झानो के नाम से की गई पत्थलगढ़ी की सराहना की तथा कहा कि निकट भविष्य में यहां फूलो-झानो की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. मौके पर आदिवासी एकता मंच के अलावे विभिन्न ग्राम सभा के लोग भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही