Search

नवल टाटा जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में जमशेदपुर चैंपियन

Ranchi : हॉकी झारखंड एवं नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर की ओर से जमशेदपुर में आयोजित आमंत्रण नवल टाटा जूनियर राज्य स्तरीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप-2023 का शुक्रवार को समापन हुआ. अंतिम दिन जूनियर वर्ग में 4 मैच खेले गए. फाइनल मैच नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर और सिमडेगा के बीच खेला गया, जिसमें जमशेदपुर 8-4 से पराजित कर विजेता बनी. वहीं तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में रांची ने गुमला को 6-2 से पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त किया. इससे पूर्व फर्स्ट हाफ में दोनों सेमीफाइनल मैच खेला गया, जिसमें नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर ने हॉकी गुमला को 9-0 से तथा हॉकी सिमडेगा ने हॉकी रांची को 2-1गोल से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी. सभी विजेताओं को मेडल और ट्राॅफी दिये गए. इसे भी पढ़ें – सांस्कृतिक">https://lagatar.in/government-should-separate-the-cultural-department-from-the-sports-department-madhu-mansuri/">सांस्कृतिक

विभाग को खेलकूद विभाग से अलग करे सरकार : मधु मंसूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp