Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोल्हान विश्व विद्यालय में पीजी में एडमिशन के लिए फिर से चांसलर पोर्टल खोला जाए : एबीवीपी

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की वर्कर्स कॉलेज इकाई ने कोल्हान यूनिवर्सिटी में स्नातकोत्तर (पीजी) में एडमिशन के लिए फिर से चांसलर पोर्टल खोलने की मांग की है. इसे लेकर गुरुवार को एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक से मिल कर यूनिवर्सिटी के डीएसडबल्यू के नाम एक मांग पत्र सौंपा. पत्र के माध्यम से एबीवीपी ने डीएसडबल्यू को स्नातकोत्तर (एम.एससी/एम.कॉम/एम.ए) में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के परेशानियों से अवगत करते हुए ,जल्द पुनः चांसलर पोर्टल खोलने की मांग की है. कहा है कि जिन विषयों में सीट कम है उन सारे विषयों में छात्रों के अधिक आवेदन को देखते हुए सीट बढ़ायी जाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-founder-president-of-jharkhand-state-minority-secondary-teachers-association-and-educationist-rp-singh-passes-away-funeral-on-friday/">जमशेदपुर

: झारखंड राज्य अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ के संस्थापक अध्यक्ष व शिक्षाविद आरपी सिंह का निधन, अंतिम संस्कार शुक्रवार को
एबीवीपी ने कहा है कि भूगोल में स्नातकोत्तर की पढ़ाई सिर्फ वर्कर्स कॉलेज में होती है. इसलिये बहरागोड़ा से ले कर जमशेदपुर के सारे महाविद्यालय के विद्यार्थी भूगोल से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद सभी वर्कर्स कॉलेज ही आते हैं. वर्कर्स कॉलेज में 120 सीट होने के कारण अभी भी कई विद्यार्थी दाखिला के लिए परेशान हैं. कोल्हान यूनिवर्सिटी न दूसरे महाविद्यालय में भूगोल की पढ़ाई शुरू करने पर पहल कर रही हैं और न ही वर्कर्स कॉलेज में सीट बढ़ाने के लिए कोई कदम उठाया जा रहा हैं, जबकि कोल्हान यूनिवर्सिटी में भूगोल विषय के कई कॉलेजों में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति हुई है. मांग पत्र सौंपने वालों में बापन घोष, युवराज कुमार, अनू कुमारी, समृत कुमारी, रीना कुमारी, प्रीति घोष समेत अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही