Search

 
 
 

जमशेदपुर: जुगसलाई में चांडिल के युवक को पेट्रोल से जलाया, मौत

 
Jamshedpur (Ashok Kumar): सरायकेला-खरसावां जिले के रहने वाले एक युवक को जुगसलाई में बुलाकर पेट्रोल छिड़ककर उसे जला देने का मामला सामने आया है. यह मामला मंगलवार को तब सामने आया जब युवक की इलाज के क्रम में एमजीएम अस्पताल में मौत हो गई. इसके बाद परिवार के लोगों ने घटना की लिखित शिकायत जुगसलाई थाने में जाकर की. मामला सामने आते ही पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-making-draupadi-murmu-the-presidential-candidate-is-a-matter-of-pride-for-the-whole-country-raghuvar-das/">जमशेदपुर:

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाना पूरे देश के लिये गौरव की बात: रघुवर दास

नीलडीह की महिला पर लगाया जलाने का आरोप

पूरे मामले में चांडिल के कदमडीह के रहने वाले शेख इमरान का कहना है कि उनकी बेटी का तलाक लेना था. इसके लिये उन्होंने नीलडीह की महिला समिति से संपर्क किया था. संपर्क के दौरान सीमा नामक महिला उनके पास आई थी. महिला ने कहा था कि वह तलाक दिलवा देगी. महिला ने ही 3 दिनों पूर्व उनके बेटे शेख सुफियान (24) को जुगसलाई में बुलाया था. वहां पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जला दिया. घटना के बाद गंभीर स्थिति में सुफियान को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी 20 जून की रात मौत हो गई.

तलाक के नाम पर ठग लिया साढ़े 3 लाख

शेख इमरान का कहना है कि बेटी का तलाक करवाने के नाम पर महिला समिति की सीमा ने उनसे साढ़े तीन लाख ठग लिया. रुपये के लिये दबाव बनाने के कारण से उसने बेटे को बुलाकर जला दिया है. घटना के बाद इमरान जुगसलाई थाने पर भी गए थे और घटना की लिखित शिकायत की है.

क्या कह रहे हैं जुगसलाई थाना प्रभारी

पूरे मामले में जुगसलाई थाना प्रभारी तरुण कुमार का कहना है कि घटना की लिखित शिकायत नहीं मिली है. उन्होंने शिकायत लेने के लिये रात को ही एक पुलिस स्टाफ को वादी के पास भेजा है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोई महिला किसी पुरुष को बुलाकर उसे जलाकर मार नहीं सकती है फिर भी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आखिर मामला क्या है. जांच के बाद ही खुलासा होगा. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-tania-and-nishu-of-carmel-school-became-the-state-topper-in-matriculation/">चक्रधरपुर:

मैट्रिक में स्टेट टॉपर बनीं कारमेल स्कूल की तानिया व निशु
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही