Search

 
 
 

जमशेदपुर : नव वर्ष पर पारडीह काली मंदिर में चंडीपाठ एवं भंडारा का आयोजन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : दशनामी नागा संन्यासी आश्रम श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा की इकाई पारडीह काली मंदिर में नव वर्ष के अवसर पर रविवार को चंडीपाठ और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया. ब्रह्मलीन महंत नागा बाबा दिगंबर शंकरानंद सरस्वती की स्मृति में आयोजित श्री श्री नवचंडी महायज्ञ एवं रुद्राभिषेक का शुभारंभ शनिवार से हुआ था जो एक जनवरी रविवार तक चलेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-5-lakh-stolen-from-house-without-breaking-lock-in-burmamines/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में बिना ताला टूटे हो गयी 5 लाख की चोरी

भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नव वर्ष के उपलक्ष्य पर रुद्राभिषेक व चंडी पाठ का आयोजन किया गया. इसके बाद भगवान भोले भंडारी का अलौकिक शृंगार किया गया, साथ ही भजन-कीर्तन भी चलता रहा. रविवार सुबह आठ बजे से पूजन, चंडी पाठ, हवन, महाआरती की शुरुआत हुई जो दोपहर तक चली. इसके बाद दोपहर में आयोजित विशाल भंडारे में भारी संख्या में संत, महात्मा और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही