Search

 
 
 

जमशेदपुर : चांदनी तिवारी इंटक जमशेदपुर महानगर की सहायक सचिव मनोनीत

 

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : इंटक के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह ‘राजू’ द्वारा चांदनी तिवारी को इंटक महानगर का सहायक सचिव मनोनीत किया गया. इंटक के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने शनिवार को चांदनी तिवारी को मनोनयन पत्र प्रदान किया. मौके पर राकेश्वर पाण्डेय ने कहा आज तमाम कंपनी में हजारों की संख्या में मजदूर काम करते हैं. बहुत जगह सरकारी नियमों का पालन किया जाता है जबकि काफी ठेकेदारों द्वारा उसका पालन नहीं किया जाता. इसलिए हमें असंगठित क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को अपने साथ जोड़ना है. उनकी समस्या का समाधान करना है. चांदनी तिवारी को महानगर इंटक का सहायक सचिव बनाए जाने पर उपाध्यक्ष नलिनी सिन्हा, महासचिव चंदा सिंह, सचिव उषा कुमारी, मनीष सिन्हा, देव कुमार, रवि उपाध्याय, संतोष सिंह, रौशन सिंह, सुशील कुमार, कृष्णा राजू आदि लोगों ने बधाई दी.

इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-heavy-rain-with-storm-storm-and-hailstorm-in-the-block-area/">मझगांव

: प्रखंड क्षेत्र में आंधी, तूफान व ओलावृष्टि के साथ हुई जोरदार बारिश

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही