Search

 
 
 

Jamshedpur : 24 जून से जमशेदपुर कोर्ट के समय में बदलाव

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : 24 जून से जमशेदपुर कोर्ट के कार्य समय में बदलाव किया गया है. इसको लेकर प्रधान जिला न्यायाधीश ने सर्कुलेशन जारी कर दिया है. 24 जून से सुबह 10.30 से शाम 4.30 तक न्यायालय में कार्य होगा. बीच में 1.30 बजे से 2 बजे तक आधे घंटे के लिए अवकाश रहेगा. इसके अलावा न्यायालय परिसर में 10 से 5 बजे तक काम होगा. न्यायालय के कर्मी सुबह 10 बजे तक न्यायालय में आ जायेंगे. अधिवक्ताओं ने कोर्ट के कार्य समय में बदलाव के लिए प्रधान जिला न्यायाधीश से मांग की थी.  इधर, कोर्ट के समय में बदलाव की घोषणा पर अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, केशव कुमार सिंह, रंजीत कुमार श्रीवास्तव, रविंद्र दुबे, राजीव रंजन सहित अन्य अधिवक्ताओं ने अपनी सहमति देते हुए कहा कि अब काम करने में आसानी होगी और सभी को न्याय सुलभ रूप से प्राप्त होगा. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-orientation-program-will-be-run-for-drug-prevention/">Chakradharpur

: मादक पदार्थों के रोकथाम के लिए चलाया जाएगा उन्मुखीकरण कार्यक्रम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही