Search

 
 
 

जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री गडकरी के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम में बदलाव, एक घंटे पहले पहुंचेंगे शहर

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मिनट-टू-मिटन कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. अब केंद्रीय मंत्री जमशेदपुर के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रांची में एनएच प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे. रांची का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर शाम सात बजे वे विशेष विमान से दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे. केंद्रीय मंत्री का 23 मार्च को जमशेदपुर में दोपहर ढाई बजे से शाम चार बजे तक कार्यक्रम था. जिसमें बदलाव किया गया है. केंद्रीय मंत्री सीधे नागपुर से विशेष विमान से 12.30 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचे. वहां पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद 12.45 बजे जमशेदपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे. 1.30 बजे गोपाल मैदान पहुंचेंगे. शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम के बाद एक घंटे वे सभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद रांची के लिए प्रस्थान कर जाएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-illegal-mini-liquor-factory-busted-illicit-liquor-worth-rs-50-lakh-recovered/">जमशेदपुर

: अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 50 लाख की अवैध शराब बरामद

रांची में एनएच प्रोजेक्ट का करेंगे शिलान्यास

केंद्रीय मंत्री शाम चार बजे रांची पहुंचेंगे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से वे सीधे पूर्व विधानसभा मैदान पहुंचेंगे. जहां एनएच के नए प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे. कार्यक्रम समाप्ति के बाद पुनः बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. जहां से 5.30 बजे के दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे. बताया जाता है कि केंद्रीय मंत्री के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम में बदलाव रांची में आयोजित कार्यक्रम को लेकर किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-veterans-of-the-country-and-the-world-will-gather-in-xlri-on-march-25-clockspeed-3-0-will-be-organized/">जमशेदपुर

: 25 मार्च को एक्सएलआरआई में जुटेंगे देश व दुनिया के दिग्गज, क्लॉकस्पीड 3.0 का होगा आयोजन 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही