Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील के एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन द्वारा शनिवार को चीफ स्तर के तीन अधिकारियों के तबादले से संबंधित नोटिस जारी किया गया है. जारी नोटिस के अनुसार टाटा स्टील के चीफ स्पेशल प्रोजेक्ट प्रकाश सिंह को चीफ जीएसपी व सप्लाई चेन बनाया गया है. वे अपने उसी लेवल पर काम करेंगे और सीधे वीपी जीएसपी व सप्ला चेन को रिपोर्ट करेंगे. वहीं चीफ सीओई सप्लाई चेन प्रदीप कुमार को चीफ बिजनेस परफार्मेंस एनहांसमेंट ऑपरेशन फाइनेंशियल ऑपरेशंस व कॉरपोरेट रिपोर्टिंग बनाया गया है. वे वाइस प्रेसिंडेट फाइनेंशियल ऑपरेशन और कॉरपोरेट को रिपोर्ट करेंगे. चीफ बिजनेस परफार्मेंस एनहांसमेंट ऑपरेशन को चीफ टीएसआईसी व एजाइन ट्रांसफॉर्मेशन बनाया गया है. वे टाटा स्टील के पीईओ को रिपोर्ट करेंगे. ये तीनों अधिकारी आईएल दो स्तर के है. इनका यह तबादला एक जून से लागू होगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-completion-of-ten-day-pig-farming-training-at-pnb-rseti/">चाईबासा
: पीएनबी आरसेटी में दस दिवसीय सूकर पालन प्रशिक्षण का समापन [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : टाटा स्टील में चीफ स्तर के तीन अधिकारियों का बदला गया विभाग
Leave a Comment