Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : निजी स्कूलों का बदला समय, सरकारी स्कूलों के समय में परिवर्तन नहीं

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मंगलवार से निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. अब निजी स्कूलों का समय सुबह 6.30 से 11.30 तक रहेगा. बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए अभिभावकों द्वारा लगातार स्कूल के समय में परिवर्तन की मांग की जा रही थी. वहीं गर्मी की वजह से स्कूल में बच्चों की तबीयत बिगड़ रही थी. इसे देखते हुए निजी स्कूल एसोसिएशन की बैठक में समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया. स्कूल के समय में किए गए परिवर्तन से बच्चों को राहत मिलेगी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-two-corona-positives-found-in-seraikela-kharsawan-district/">चांडिल

: सरायकेला-खरसावां जिले में मिले दो कोरोना पॉजिटिव
वहीं सरकारी स्कूल के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वर्तमान में सरकारी स्कूल का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक है. सरकारी स्कूल के समय परिवर्तन के संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने बताया कि शिक्षा सचिव का स्पष्ट निर्देश है कि स्कूल के समय में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. सभी सरकारी स्कूल में पीने का पानी एवं पंखे की समुचित व्यवस्था है, इसलिए स्कूल के समय में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही