Jamshedpur (Rohit Kumar) : बिहार के अंकोरहा और सोननगर स्टेशन के बीच थर्ड लाईन के लिए एनआई वर्क को लेकर टाटानगर होकर चलने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलवा किया गया है. वहीं चार ट्रेनों को रद्द करने का भी फैसला लिया लिया गया है. रेलवे से इसको लेकर सर्कुलर जारी किया है. जारी सर्कुलर के अनुसार ट्रेन नंबर 12801 पूरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 21 और 22 फरवरी को गोमो-गया-प.दीनदयाल होकर नहीं चलकर पुरुलिया-मूरी-बरकाकाना-चोपन-चुनार होते हुए चलेगी जबकि ट्रेन नंबर 12802 नई दिल्ली-पूरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 21 और 22 फरवरी को चुनार-चोपन-बरकाकाना-मुरी और पुरुलिया होते हुए चलेगी. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-government-wins-trust-vote-opposition-walks-out-of-house/">नीतीश
सरकार ने विश्वास मत हासिल किया, विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया
: किसी आदिवासी को मिले भरत रत्न : संदीप मुरारका
सरकार ने विश्वास मत हासिल किया, विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया
इन ट्रेनों के रूट में बदलाव
1. ट्रेन नंबर 18311 विशाखापट्टनम-बनारस साप्ताहिक 14,18 और 21 फरवरी को बरकाकाना-हजारीबाग टाउन-कोडरमा-गया होते हुए चलेगी जबकि ट्रेन नंबर 18312 बनारस-विशाखापट्टनम साप्ताहिक 15,19 और 22 फरवरी को गया-कोडरमा-हजारीबाग टाउन और बरकाकाना होते हुए चलेगी. 2. ट्रेन नंबर 12825 रांची-आनंदविहार संपर्कक्रांती 15 और 19 फरवरी को मुरी-बरकाकाना-चोपन-चोपन-चुनार होते हुए चलेगी जबकि 12826 आनंदविहार-रांची संपर्क क्रांती 17 और 21 फरवरी को चुनार-चोपन-बरकाकाना और मुरी होते हुए चलेगी. 3. ट्रेन नंबर 12877 रांची-दिल्ली गरीबरथ 16,19, 20 और 23 फरवरी को गढ़वा रोड-चोपन-चुनार होते हुए चलेगी जबकि ट्रेन नंबर 12878 दिल्ली-रांची गरीब रथ 15,18,20 और 22 फरवरी को चुनार-चोपन और गढ़वा रोड होते हुए चलेगी. 4. ट्रेन नंबर 20407 रांची-दिल्ली राजधानी 15 और 22 फरवरी को गढ़वा रोड-चोपन-चुनार होते हुए चलेगी जबकि ट्रेन नंबर 20408 दिल्ली-रांची राजधानी 14 और 21 फरवरी को चुनार-चोपन और गढ़वा रोड होते हुए चलेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-any-tribal-should-get-bharat-ratna-sandeep-murarka/">जमशेदपुर: किसी आदिवासी को मिले भरत रत्न : संदीप मुरारका
Leave a Comment