Jamshedpur ( Sunil Pandey) : विधायक सरयू राय ने कहा कि मानगो फ्लाइओवर पर उनकी आपत्ति के बाद ही विभाग ने डिजाइन में परिवर्तन किया. परिवर्तित डिजाइन पर ही टाटा स्टील ने निर्माण की अपनी स्वीकृति दी. इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के श्रेय लेने की निंदा करते हुए विधायक ने कहा कि वे अपनी पीठ न थपथपायें और अपने मुँह मिंया मिट्ठू न बनें. उन्होंने कहा कि मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग ने जो डिज़ाइन बनाया था उसमें कई तकनीकी खामियां थी. खामियों के बावजूद कैबिनेट ने परियोजना को स्वीकृति दी. जिसका शिलान्यास गत वर्ष मुख्यमंत्री से गोपाल मैदान के कार्यक्रम में करा लिया गया. उन्होंने कहा कि डिजाइन में परिवर्तन से उनकी आपत्ति सच साबित हुई. टाटा स्टील की एनओसी को स्वास्थ्य मत्री अपनी उपलब्धि मानते हैं. जबकि उन्होंने गलत डिजाइन को सच साबित करने का भरकर प्रयास किया गया. इसके लिए उन्हें सार्वजनिक रुप से माफी मांगनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tribal-organizations-set-up-birsa-mundas-statue-on-dobo-bridge/">जमशेदपुर
: आदिवासी संगठनों ने डोबो पुल पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की
: गोल्डन बेबी लीग : हिल टॉप स्कूल ने कार्मेल जूनियर कॉलेज को 6-1 से हराया [wpse_comments_template]
: आदिवासी संगठनों ने डोबो पुल पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की
बस स्टैंड से भुइयांडीह की ओर मोड़ने की मांग
विधायक सरयू राय ने वर्तमान डिजाइन में एक और परिवर्तन विभाग को सुझाया है. जिसमें फ्लाइओवर का एक रूख भुइयांडीह बस स्टैंड की ओर हो. जिससे उक्त रास्ते से वह जुड़ सके तथा यातायात पुर्णतः नियंत्रित हो सके. उन्होंने कहा कि उनके सुझाव पर टाटा स्टील और पथ निर्माण विभाग दोनों सहमत हैं. लेकिन सरकार इसे वर्तमान परियोजना का अंग बनाने में ना-नुकुर कर रही है. विधायक ने कहा कि सर्वप्रथम उन्होंने ही जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के अपने कार्यकाल में मानगो चौक पर एक फ्लाइओवर बनाने की मांग सार्वजनिक रूप से की थी. उस समय मंत्री बन्ना को इसकी कल्पना भी नहीं थी. वे चाहते थे कि यह काम टाटा स्टील करे. क्योंकि यह सड़क उनकी है और पहले का पुल भी कंपनी ने बनाया है. सरकार ने स्वर्णरेखा पर लिट्टी चौक से एनएच 33 के जोड़ने के लिए एक अतिरिक्त पुल बनाने का डीपीआर तैयार करने का काम शुरू किया है जो वर्तमान मानगो फ्लाइओवर से भी अधिक उपयोगी होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-golden-baby-league-hill-top-school-beat-carmel-junior-college-6-1/">जमशेदपुर: गोल्डन बेबी लीग : हिल टॉप स्कूल ने कार्मेल जूनियर कॉलेज को 6-1 से हराया [wpse_comments_template]
Leave a Comment