Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सोनारी फायरिंग मामले में हेते समेत अन्य के खिलाफ आरोप गठित

Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के सोनारी स्थित रूपनगर में 21 दिसंबर की रात को रोहित पासवान की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में शंभू सिंह सरदार की पत्नी प्रमिला ने भी फायरिंग करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शनिवार को मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे 1 संजय कुमार उपाध्याय ने विकास सिंह हेते समेत उसके अन्य साथियों के खिलाफ आरोप गठित किया है. इस मामले में विकास सिंह हेते के अलावे विश्वनाथ गोराई, सोनु सिंह सियाल, राज कुमार साहु उर्फ दाना, रौशन महतो, राहुल पासवान, संतोष स्वामी एवं गुड्ड गोस्वमी आरोपी हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-west-singhbhum-district-cricket-team-announced-under-the-leadership-of-anurag-sanjay-purti/">चाईबासा

: अनुराग संजय पूर्ति के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट टीम घोषित

सूचना पर कोर्ट पहुंचे समर्थक

आरोप गठन के दौरान सभी अभियुक्त ने अपने को निर्दोष बताया है. अब मामले में गवाही का प्रकिया शुरू होगी. अदालत ने अगली तिथि गवाही के लिए मुकर्रर कर दी है. इधर विकास को पलामू जेल से प्रोडक्शन पर जमशेदपुर कोर्ट लाया गया था. सूचना पर विकास के समर्थक भी कोर्ट पहुंच गए थे. मामला बढ़ता देख सीतारामडेरा थाना प्रभारी अखिलेश प्रसाद मंडल खुद कोर्ट परिसर पहुंचे और समर्थकों को वहां से हटाया. पेशी के बाद उसे वापस पलामू जेल ले जाया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही