Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सरकार से ट्रैक्टर दिलाने का झांसा देकर कर ली ठगी, मामला दर्ज

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर में सरकार की ओर से ट्रैक्टर दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. मामला एमजीएम थाना क्षेत्र के पिपला गांव का है जहां ठगों ने सदानंद महतो को सरकारी ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर 25 हजार की ठगी कर ली है. इस संबंध में सदानंद ने एमजीएम थाना में मोबाइल धारक 7481948741 के धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. सदानंद ने पुलिस को बताया कि 4 सितंबर को उसे उक्त मोबाइल नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने कहा कि सरकार की ओर से सभी को ट्रैक्टर दिया जा रहा है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन के रूप में 11 हजार रुपये लगेंगे. इस तरह ठग ने अलग-अलग मद में रुपये लेना शुरू कर दिया. अब तक ठग ने 25 हजार रुपये की ठगी कर ली है. ठगे जाने की जानकारी पर उसने थाने में शिकायत की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-injured-in-road-accident-dies-during-treatment/">जमशेदपुर

: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही