Search

 
 
 

जमशेदपुर : चेरी अग्रवाल (रिंगसिया) टाइम्स वूमेन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : शहर की 30 वर्षीय चेरी अग्रवाल को मीडिया साक्षरता और पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए उनके बेहतर कार्य को देखते हुए बुधवार को प्रतिष्ठित टाइम्स वूमेन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया. देहरादून (उत्तराखंड) में उनके भाई अंकित अग्रवाल ने चेरी अग्रवाल की ओर से यह अवार्ड प्राप्त किया. राज्यपाल गुरमीत सिंह इस समारोह में मुख्य अतिथि थे. शहर के सम्मानित व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता बिमल अग्रवाल (रिंगसिया) की पुत्री है चेरी अग्रवाल. उन्होंने अपना स्कूलिंग डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल से पूरा कर सिम्बायोसिस कॉलेज पुणे एवं लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई पूरी की. फिलहाल चेरी अग्रवाल यूनेस्को मीडिया एवं इन्फॉर्मेशन लिट्रेसी यूथ कमेटी में बतौर एशिया पेसिफिक रीजनल कॉ-ऑर्डिनेटर के रूप में अपनी सेवा दे रहीं हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-martyrdom-day-of-martyr-sabua-hansda-will-be-celebrated/">चाकुलिया

: शहीद साबुआ हांसदा का मनाया जाएगा शहादत दिवस

पेरिस और स्वीडन में किया जा चुका है आमंत्रित

उन्होंने विश्वविख्यात लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स यूके और इंडियन इंस्टीच्यूट जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया से दो मास्टर्स डिग्री हासिल की हैं. उनके कार्य ने ही उन्हें प्रतिष्ठित पुरस्कार दिलाया हैं. उन्हें वर्ष 2020 में यूनाइटेड नेशनंस पॉपुलेशन फंड (यूएनएफपीए) ने लाडली मीडिया और जेंडर सेंसेविटी के लिए एडवर्टाइजिंग अवार्ड मिल चुका है. वहीं 2020 में उन्हें एशियन एंड इंटरनेशनल रिलेशंस (एचपीएआइआर) विषय में हार्वर्ड कॉलेज अमेरिका में कांफ्रेंस में बतौर डेलीगेट स्कॉलर और यूनेस्को के ग्लोबल यूथ फोरम में मीडिया और साक्षरता और यूनेस्को के ग्लोबल यूथ फोरम में मीडिया साक्षरता विशेषज्ञ और वक्ता के रूप में और पैनल चर्चा में पेरिस और स्वीडन में आमंत्रित किया जा चुका है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-2-75-lakh-snatched-from-a-woman-going-home-after-withdrawing-money-from-the-bank/">चक्रधरपुर

: बैंक से पैसे निकासी कर घर जा रही महिला से 2.75 लाख की छिनतई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही