Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोलमुरी सब्जी मंडी चौक पर छबील का आयोजन, राहगीरों में बांटा गया चना व ठंडा शरबत

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  गुरु अर्जुन देव के बलिदान पखवाड़े के उपलक्ष्य में रविवार को गोलमुरी सब्जी मंडी चौक पर छबील का आयोजन किया गया. इस दौरान चौक होकर आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को चना व ठंडा शरबत प्रदान किया गया. कार्यक्रम में एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय शामिल हुए. साथ ही उन्होंने परंपरा के अनुसार राहगीरों के बीच चना और ठंडे शर्बत का वितरण किया. इस दौरान डॉ. पवन पांडेय ने कहा कि सिख धर्म का इतिहास ही बलिदानी और मानवता की सेवा मे सबसे आगे रहने का है. समाज के लोगों द्वारा विभिन्न अवसरों पर इसको साबित भी किया गया है. इसे भी पढ़े : बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-64th-mines-safety-week-concludes-kalyani-project-gets-first-prize/">बेरमो:

64वां खान सुरक्षा सप्ताह संपन्न, कल्याणी परियोजना को प्रथम पुरस्कार

कोविड काल में सिख समाज ने दिखाई मानवता

डॉ. पवन पांडेय ने कहा कि कोविड काल के दौरान जब पुरी दुनिया अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर हो गई थी, उस वक्त सिख समाज के लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना आगे आकर पूरी दुनिया में जरूरतमंद लोगों की मदद की. मानवता के इतिहास में जब-जब भी कोविड का जिक्र आयेगा तब-तब सिख समाज के लोगों की सेवा भावना को जरूर पूरी दुनिया में याद किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इस भावना को समझने और अपने आप मे आत्मसात करने की आवश्यकता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से करण सिंह, तेजपाल सिंह, दर्शन सिंह, रेशम सिंह, दलजीत सिंह, दलमा नाग शामिल थे. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-organized-legal-awareness-camp-in-chetansika-village-of-sadar-block/">चाईबासा

: सदर प्रखंड के चेतनसिका ग्राम में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही