Search

 
 
 

जमशेदपुर : छत्तीसगढ़ी महिला मंडल का तीन दिवसीय राखी मेला शुरू

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति महिला मंडल के तीन दिवसीय राखी मेले का शुभारंभ शनिवार को पुराना सीपी क्लब सोनारी में किया गया. मेले का उद्घाटन जिला परिषद की सदस्य डॉ. कविता परमार, विशिष्ट अतिथि सीपी कबीर क्लब की अध्यक्ष देवकी साहू, समिति अध्यक्ष कृष्णा, महासचिव शंकर लाल, महिला मंडल अध्यक्षा लक्ष्मी साहू एवं महासचिव जया साहू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. परमार ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा जो भी सहयोग होता है, वह उसे समाज के लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-tribal-culture-will-be-scattered-in-gopal-maidan-on-world-tribal-day/">जमशेदपुर:

विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में बिखरेगी आदिवासी संस्कृति की छटा

देवकी साहू ने की महिला मंडल की सराहना

वहीं विशिष्ट अतिथि देवकी साहू ने मेले के आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति महिला मंडल की सराहना की. कार्यक्रम को सफल बनाने में कांता सिंह, कंचन सिंह, चंद्रिका साहू, अनीता साहू, अंजू शिवांशी, रमेश कुमार साहू, जीतराम साहू, जगन्नाथ साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इस अवसर पर विभिन्न समाज से आए प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया. तीसरी बार विजय हुए छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति के समस्त पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mp-wrote-a-letter-to-the-union-health-minister-regarding-the-outstanding-payment-of-ayushman-yojana/">चाईबासा

: आयुष्मान योजना के बकाया भुगतान को लेकर सासंद ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही