Search

जमशेदपुर : बस स्टैंड के पास छायानगर की महिला के साथ दुष्कर्म

Jamshedpur (Rohit Kumar):  सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बस स्टैंड के पास छायानगर की रहने वाली एक महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. दुष्कर्म का आरोप बस्ती के ही रहने वाले एक युवक पर लगा है. घटना के बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां उसका मेडिकल करवाया जा रहा है. पीड़िता की छह साल की बेटी ने बताया कि वो तीन बहन में मंझली है. पिता शादी पार्टी में काम करने जाते है. गुरुवार शाम वह अपनी मां के साथ नदी में नहाने गई थी. नहाने के बाद वह अपनी मां के साथ मुख्यमंत्री दाल भात योजना केंद्र में खाना खाने जा रही थी तभी बस्ती के ही एक युवक ने मां को अपने साथ जबरन बस स्टैंड के पास स्थित शौचालय में ले गया और जबरदस्ती करने लगा. मां के द्वारा विरोध करने पर उसके मां के पैरों पर पत्थर से वार किया जिससे मां के पैरों पर चोट भी लगी है. युवक ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद वे लोग युवक के घर भी गए पर युवक ने ऐसा कुछ भी करने से इंकार किया. हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp