Search

 
 
 

जमशेदपुर : छोटागोविंदपुर जिला परिषद कार्यालय में 98 लोगों की नि:शुल्क नेत्र जांच, आठ लोगों का होगा निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

 
मोतियाबिंद परामर्श व चश्मा उपलब्ध कराया गया Jamshedpur (Anand Mishra) : केयर नेत्रम गुड विजन एवं जिला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को जिला परिषद कार्यालय छोटा गोविंदपुर में जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच सह मोतियाबिंद परामर्श शिविर का आयोजन किया गया. साथ ही बहुत ही कम मूल्य पर असहाय व्यक्तियों को चश्मा उपलब्ध कराया गया. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र की तमाम जनता को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करते हुए उन्हें सहूलियत प्रदान करने के लिए यह नेत्रदान शिविर का आयोजन किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-attended-class-wearing-helmets-in-dilapidated-college-building/">जमशेदपुर

: जर्जर कॉलेज भवन में छात्रों ने हेलमेट पहन कर किया क्लास
डॉ परितोष ने बताया कि इसमें केयर नेत्रम गुड विजन, आदित्यपुर का टीम बहुत ही सकारात्मक सहयोग रहा. ग्रामीण क्षेत्र की जनता नि:शुल्क सेवा के लिए संस्था धन्यवाद के पात्र है. नेत्र जांच शिविर में कुल 98 लोगों ने नेत्र जांच करवायी, जिसमें से आठ लोग मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुने गए. उनका नि:शुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया जायेगा. इस अवसर पर संजय सिंह, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, दिवाकर सिंह, दिनेश सिंह समेत केयर नेत्रम की पूरी टीम उपस्थित थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही