Search

 
 
 

जमशेदपुर : किताडीह गुरुद्वारा के मुख्य सलाहकार का निधन, शोक की लहर

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : किताडीह गुरुद्वारा कमेटी के मुख्य सलाहकार, स्कूल सचिव तथा गुरुद्वारा के संस्थापक सदस्य पूरन सिंह (86) का मंगलवार सुबह निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. पूरन सिंह अपने पीछे पत्नी गुरमीत कौर, पुत्र अमरजीत सिंह अंबे और पुत्री सुरेंद्र कौर बलविंदर कौर समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके निधन पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जगजीत सिंह गांधी, उपाध्यक्ष रतन सिंह, महासचिव इंद्रजीत सिंह, हरविंदर सिंह बिल्ला, हरवंश सिंह, सिख नौजवान सभा के प्रधान त्रिलोचन सिंह, सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान मनजीत कौर ने गहरा दुख व्यक्त किया है. सभी ने समाज के लिए ना पूरी होने वाली क्षति बताया है. पुत्र अमरजीत सिंह अंबे ने बताया है कि शव यात्रा 3 जनवरी को दिन के 11 बजे किताडीह स्थित निवास से पार्वती घाट के लिए रवाना होगी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-union-minister-arjun-munda-met-the-families-of-the-youth-victims-of-the-accident/">आदित्यपुर

: हादसे के शिकार युवकों के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही