Search

 
 
 

जमशेदपुर : रैयत जमीन पर सरकारी फंड से जबरन सड़क का निर्माण करा रहे मुखिया भरत जोरा

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : जमशेदपुर अंचल के दक्षिण घाघीडीह पंचायत के मुखिया भरत जोरा पर सरकारी फंड का दुरूपयोग कर रैयती जमीन पर सड़क का निर्माण कराने का आरोप लगा है. इसकी शिकायत राजू कुमार श्रीवास्तव (रैयत) ने उपायुक्त, अनुमंडलाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता से की है. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि मुखिया भरत जोरा के द्वारा हरहरगुटू बड़ा तालाब के समीप स्थित (घाघीडीह मौजा) उसकी रैयती जमीन (खाता संख्या 891) पर सड़क का निर्माण कराने की तैयारी कर रहे हैं. जबकि रैयत अथवा परिवार के सदस्यों से किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई है. उक्त जमीन राजू श्रीवास्तव के पितामह खतीयानधारी भगवती प्रसाद सिंहा के नाम में दर्ज है. उन्होंने उपायुक्त से इस मामले की जांच कराकर सरकारी राशि का दुरुपयोग रोकने की मांग की. साथ ही मुखिया के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-police-arrested-the-accused-of-sexual-exploitation-and-sent-him-to-jail/">बहरागोड़ा

: यौन शोषण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
मुखिया पर सरकारी जमीन बेचने का लग चुका है आरोप दक्षिण घाघीडीह पंचायत के मुखिया भरत जोरा पर स्थानीय लोग पूर्व में सरकारी जमीन की घेराबंदी करने, प्लॉटिंग कर बिक्री करने का आरोप लगा चुके हैं. उनपर बड़ा तालाब की मिट्टी बेचने का भी आरोप है. तत्कालिन उपायुक्त ने इसकी जांच का आदेश दिया. तब काम बंद हुआ. विगत तीन टर्म से भरत जोरा एवं उनके परिवार के लोग ही मुखिया एवं पंसस निर्वाचित होते आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-quiz-competition-organized-at-rising-sun-english-school-winning-children-rewarded/">जमशेदपुर

: राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल में क्विज प्रतियोगिता आयोजित, विजेता बच्चे पुरस्कृत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही