Search

 
 
 

जमशेदपुर : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के चीफ इंजीनियर ने बागबेड़ा फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के चीफ इंजीनियर सुरेश प्रसाद ने अपनी पूरी टीम के साथ शुक्रवार को बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद सुरेश प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2023 के मार्च महीने में बागबेड़ा व आसपास के क्षेत्रों में लोगों के घरों में पेयजलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि इस योजना को लेकर सरकार गंभीर है, काफी तेजी सभी कार्रवाई की जा रही है. बहुत जल्द कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिससे समय पर लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-kadma-police-arrested-two-with-six-mobiles-and-bikes-of-snatching/">जमशेदपुर:

कदमा पुलिस ने छिनतई की छह मोबाइल व बाइक के साथ दो को दबोचा

2023 तक घर-घर पानी पहुंचाने का दिया गया आश्वासन

वहीं, बागबेड़ा महानगर समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने कहा कि चीफ इंजीनियर सुरेश प्रसाद ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति का निरीक्षण करने के बाद 2023 मार्च तक घर-घर पानी पहुंचाने का आश्वासन दिया है. 25 जून तक काम शुरू करने का आश्वासन दिया गया था और मियाद पूरी होने से एक दिन पूर्व 24 जून को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के चीफ इंजीनियर बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे है. ऐसे में 2023 तक कैसे घरों तक शुद्ध पानी पहुंचेगा यह बड़ा सवाल है. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-prestige-of-jmm-saved-in-the-election-of-chief-and-deputy-chief/">चाकुलिया

: प्रमुख और उप प्रमुख के चुनाव में झामुमो की प्रतिष्ठा बची

ये थे उपस्थित

अधीक्षक अभियंता शिशिर सोरेन, कार्यपालक अभियंता अभय टोप्पो, संतोष गुप्ता, राजेश कुमार, बुची राम , प्रदीप महतो, संजीव कुमार, जितेंद्र यादव, अशोक कुमार, दीपक दांगी, संतोष शर्मा, सीमा पांडे, राजेश कुमार, निरंजन कुमार, बबीता सिंह, शिवम कुमार, गौरव गुप्ता, सुमित कुमार सिंह, सुमन कुमार एवं अन्य लोग. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-coaching-will-be-given-for-ugc-net-in-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में यूजीसी-नेट के लिए दी जाएगी कोचिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही