Search

 
 
 

जमशेदपुर : दो महत्वाकांक्षी योजनाओं का डीपीआर तैयार करने का प्रमुख अभियंता ने दिया आदेश

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : लिट्टी चौक से एनएच 33 को जोड़ने वाली करीब 4.50 किलोमीटर लंबी सड़क एवं स्वर्णरेखा नदी पर पुल निर्माण के लिए डीपीआर जल्द ही तैयार हो जाएगा. इसके लिए पथ निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता केके लाल ने शनिवार को विभाग के सीडीओ को आदेश दिया है. शुक्रवार को सरयू राय के रांची स्थित समिति कार्यालय कक्ष में इसको लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक हुई. बैठक में सरयू राय सहित पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता राकेश कुमार श्रीवास्तव, कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय और सहायक अभियंता बम प्रसाद उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sulfur-coated-urea-gold-will-be-produced-soon-in-hral-sindri-secretary/">धनबाद

: हर्ल सिंदरी में शीघ्र होगा सल्फर कोटेड यूरिया गोल्ड का उत्पादन : सचिव

लिट्टी चौक से एनएच 33 को जोड़ने वाली सड़क का हो चुका है सर्वेक्षण

बैठक में मुख्य अभियंता ने सरयू राय को बताया कि तत्कालीन प्रमुख अभियंता के आदेश पर नवम्बर 2022 में लिट्टी चौक से एनएच 33 पथ को जोड़ने वाली सड़क व पुल परियोजना का सर्वेक्षण हो चुका है. इसके आधार पर डीपीआर बनाने का आदेश प्रमुख अभियंता ने संचिका में सीडीओ को दे दिया है. सरयू ने कहा कि मुख्य अभियंता और कार्यपालक अभियंता की उपस्थिति में उन्होंने भी परियोजना का डीपीआर तैयार करने का आदेश संचिका में अंकित कर इसे सीडीओ के मुख्य अभियंता को सौंप दिया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-navodaya-vidyalaya-class-6-admission-last-date-31-august/">चाईबासा

: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त

डीपीआर बनते ही तैयार होगा परियोजना का प्राक्कलन

डीपीआर बनते ही इस परियोजना का प्राक्कलन तैयार होगा और तब इसकी तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति होगी, फिर निविदा होगी और परियोजना पर काम शुरू होगा. सरयू ने परियोजना का डीपीआर तैयार करने का आदेश निर्गत करने के लिए पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख, मुख्य अभियंता और कार्यपालक अभियंता को धन्यवाद दिया है और कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि आगामी दिसंबर माह तक निविदा की प्रक्रिया पूरा कर ली जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही