Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पहुंचे शहर, ओडिशा दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Jamshedpur (Rohit Kumar) : झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा शनिवार को शहर पहुंचे. शनिवार दोपहर वे सड़क मार्ग से सीधे परिसदन पहुंचे जहां उपायुक्त विजया जाधव और एसएसपी प्रभात कुमार के अलावा झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया. इस दौरान चीफ जस्टिस के साथ जस्टिस अनील कुमार भी मौजूद रहे. चीफ जस्टिस जमशेदपुर के उत्कल एसोसिएशन में ओडिशा दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं. कार्यक्रम शनिवार रात को आयोजित होगा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-fire-broke-out-in-the-straw-kept-in-the-barn-of-laujoda-village-the-villagers-extinguished-it/">चक्रधरपुर

: लौजोड़ा गांव के खलिहान में रखी पुआल में लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाया

हर साल 1 अप्रैल को मनाया जाता है ओडिशा दिवस

मौके पर मौजूद उत्कल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. श्रीधर प्रधान ने बताया कि हर साल एक अप्रैल को ओडिशा दिवस मनाया जाता है. इस दिन बंगाल और बिहार से अलग होकर ओडिशा राज्य की स्थापना हुई थी. इसको लेकर उत्कल एसोसिएशन एक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शामिल होंगे. उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग इस कार्यक्रम में आएं और ओडिशा की संस्कृति के बारे में जाने. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही