Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : विश्वविद्यालयों में कार्यरत घंटी आधारित संविदा शिक्षकों की मानदेय वृद्धि कर मुख्यमंत्री ने वादा पूरा किया : संघ

Jamshedpur (Anand Mishra) : झारखंड राज्य विश्वविद्यालय संविदा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार पांडे ने एक बयान जारी कर झारखंड राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत घंटी आधारित संविदा शिक्षकों की मानदेय वृद्धि करने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया है. राकेश पांडे ने कहा कि लगभग 6 साल बाद झारखंड सरकार ने घंटी आधारित शिक्षकों की मानदेय वृद्धि की है. पहले जहां इन शिक्षकों को 600 रुपए प्रत्येक कक्षा और अधिकतम 36 हजार रुपए प्रदान किए जाते थे, वही आज कैबिनेट में हुए निर्णय के बाद इन शिक्षकों का मानदेय 57 हजार 700 अधिकतम कर दिया गया है. सरकार के इस निर्णय से झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों में कार्यरत घंटी आधारित शिक्षकों में हर्ष है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-several-events-took-place-on-the-second-day-of-techno-fest-provence-in-rvs-college-the-winners-were-awarded/">जमशेदपुर

: आरवीएस काॅलेज में टेक्नो फेस्ट प्रोविनान्स के दूसरे दिन हुए कई इवेंट, विजेता पुरस्कृत
राकेश कुमार पाण्डे ने कहा की संपूर्ण योग्यता और प्रक्रिया के पालन के पश्चात भी घंटी आधारित शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय नहीं दिया जाता था. मानदेय वृद्धि झारखंड राज्य विश्वविद्यालय संविदा शिक्षक संघ के लंबे संघर्ष का परिणाम है. मुख्यमंत्री ने संघ को आश्वस्त किया था कि मानदेय वृद्धि होगी. उसको उन्होंने पूरा किया है. आज कैबिनेट की बैठक के बाद संघ के सदस्य प्रदेश अध्यक्ष राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलकर आभार प्रकट किया. इस दौरान पर संघ के सदस्य डॉ संतोष कुमार, डॉ विश्वनाथ यादव, डॉ गौतम, डॉ अबु इमरान, प्रो दीपक, प्रो इंद्रजीत समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही