Search

जमशेदपुर : मेधा डेयरी प्लांट का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास, कहा- किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के मानगो बालीगुमा में गुरुवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने मेधा डेयरा प्लांट का शिलान्यास किया. 68 करोड़ की लागत से बनने वाले इस डेयरी प्लांट से प्रतिदिन 50 हजार लीटर दूध का उत्पादन हो सकेगा जिससे शहर और आस-पास में दूध की कमी पूरी होगी. शिलान्यास के दौरान कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, बहरागोड़ा विधायक समीर महंती पोटका विधायक संजीव सरदार, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल और मेधा के एमडी सुधीर सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे. मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि इस डेयरी प्लांट के शुरु होने से शहर में दूध की समस्या खत्म हो जाएगी. प्रतिदिन 50 हजार लीटर की क्षमता वाला यह डेयरी प्लांट सीधे किसानों को भी लाभ पहुंचाएगा. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-cs-wrote-letter-to-dc-and-sp-sought-security-in-child-welfare-center-chaitadih/">गिरिडीह

: सीएस ने डीसी व एसपी को लिखा पत्र, शिशु कल्याण केंद्र चैताडीह में मांगी सुरक्षा

राज्यों में स्थानीय भाषा के स्कूल बनेंगे

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से भाजपा की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने झारखंड को लूटा है. उनकी सरकार ने कई स्कूलों को बंद करवा दिया पर हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने पर स्थानीय भाषा को बढ़ावा देते हुए कई स्कूलों में स्थानीय भाषा की पढ़ाई शुरु करवाई. वहीं कई अंग्रेजी माध्यम के स्कूल भी बनवाने की योजना है. क्योंकि जब राज्य के लोग शिक्षित होंगे तभी राज्य आगे बढ़ पाएगा. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने झारखंड को लूटने का काम किया. इसे भी पढ़ें : बालूमाथ">https://lagatar.in/balumath-condolences-expressed-on-untimely-passing-away-of-journalist-prabhakar-mishra/">बालूमाथ

: पत्रकार प्रभाकर मिश्रा के असामयिक निधन पर जताया शोक
झारखंड की खनिज संपदा को दूसरे राज्यों में भेजा जिससे झारखंड को कंगाल बना दिया गया. हेमंत सोरेन की सरकार ने इसका विरोध किया. आज हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया गया ताकि जेएमएम को कमजोर कर दिया जाए पर जेएमएम आज भी उसी रफ्तार से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि जिस तरह कोल्हान में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलने दिया उसी तरह लोकसभा चुनाव में भी 14 सीटों पर गंठबंधन की सरकार का कब्जा होगा. इसे भी पढ़ें : फर्जीवाड़ा!">https://lagatar.in/fraud-many-teachers-reinstated-on-same-certificate-in-bihar/">फर्जीवाड़ा!

बिहार में एक ही सर्टिफिकेट पर बहाल हुए कई शिक्षक

किसानों को प्रति लीटर पांच रुपये प्रोत्साहन राशि देगी सरकार 

इधर, मौके पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने बताया कि इस डेयरी फार्म से सीधे दुग्ध उत्पादन करने वाले किसानों लाभ मिलेगा. किसान जितना दूध उत्पादन करेंगे उन्हे सरकार प्रति लीटर पांच रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय एमओयू खत्म हो गया था जिससे कंपनी कंगाली के कागार पर थी पर गठबंधन की सरकार ने फिर से इसे बढ़ने का मौका दिया. मौके पर 9 लोगों के बीच परिसंपत्ति का भी वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : बालूमाथ">https://lagatar.in/balumath-condolences-expressed-on-untimely-passing-away-of-journalist-prabhakar-mishra/">बालूमाथ

: पत्रकार प्रभाकर मिश्रा के असामयिक निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रखी मानगो फ्लाईओवर की आधारशिला

Jamshedpur (Rohit kumar)जमशेदपुर के मानगो को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने मानगो फ्लाईओवर की आधारशिला रखी. यह फ्लाईओवर मानगो में स्वर्णरेखा नदी के ऊपर से बनेगा जिसके लिए कुल लागत 252 करोड़ रुपए आएगी. मानगो के डिमना रोड और न्यू पुरुलिया रोड की तरफ से कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों ने लेवलिंग का काम शुरू कर दिया है पथ निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने बताया कि 18 महीने के अंदर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा कर लेना है. इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamata-banerjee-said-bengal-is-the-safest-state-for-women-bjp-is-spreading-false-rumors-about-sandeshkhali/">ममता

बनर्जी ने कहा, बंगाल महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य, भाजपा संदेशखाली को लेकर झूठी अफवाह फैला रही
इस फ्लाईओवर का तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिलान्यास किया था. फिलहाल मानगो में खूब जाम लगता है. जाम के चलते लोग परेशान हैं मानगो को साकची से जोड़ने के लिए अभी स्वर्ण रेखा पर दो पुल हैं एक बड़ा पुल है और दूसरा छोटा पुल है. लेकिन, दोनों पुल पर जाम लग जाता है इससे लोगों को स्कूल और दफ्तर जाने में दिक्कत होती है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-cs-wrote-letter-to-dc-and-sp-sought-security-in-child-welfare-center-chaitadih/">गिरिडीह

: सीएस ने डीसी व एसपी को लिखा पत्र, शिशु कल्याण केंद्र चैताडीह में मांगी सुरक्षा

साकची में बांस लदे मिनी ट्रक में लगी आग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/JSR-AAG-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के साकची स्थित रेड क्रॉस भवन के पास गुरुवार शाम बांस लदे एक मिनी ट्रक में अचानक आग लग गई. इंजन से घुंआ निकलता देख चालक ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका और वाहन में लदे बांस को हटाया. इधर, स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना 100 डायल और झारखंड अग्निशमन विभाग को दी. हालांकि सूचना देने के बाद भी ना तो पुलिस मौके पर पहुंची और ना ही दमकल. इसे भी पढ़ें : बालूमाथ">https://lagatar.in/balumath-condolences-expressed-on-untimely-passing-away-of-journalist-prabhakar-mishra/">बालूमाथ

: पत्रकार प्रभाकर मिश्रा के असामयिक निधन पर जताया शोक
स्थानीय लोगों ने पास ही घरों से पानी लाकर आग पर काबू पाया. दमकल नहीं पहुंचने से स्थानीय लोग आक्रोशित दिखे. मिली जानकारी के अनुसार बांस लेकर वाहन बिष्टुपुर से मानगो की ओर जा रहा था. रेड क्रॉस भवन के सामने अचानक इंजन में आग लग गई. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-cs-wrote-letter-to-dc-and-sp-sought-security-in-child-welfare-center-chaitadih/">गिरिडीह

: सीएस ने डीसी व एसपी को लिखा पत्र, शिशु कल्याण केंद्र चैताडीह में मांगी सुरक्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp