Search

 
 
 

जमशेदपुर: मुख्यमंत्री जी शहर में बिगड़ रही है कानून व्यवस्था, बढ़ रहा है जनाक्रोश

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : शहर के उलीडीह बैंक ऑफ इंडिया में 18 अगस्त को हुई 1.13 करोड़ की डकैती की घटना के बाद पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट किया है. ट्वीट में कहा है कि जमशेदपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जी रही है. इसके खिलाफ जनाक्रोश बढ़ रहा है. यह जनाक्रोश कभी भी बेकाबू हो सकता है. इसपर संज्ञान लें. अपराध रोकें, नशाखोर गिरोह पर लगाम लगायें. पुलिस की गश्ती बढ़ायें और ट्रैफिक पुलिस को नियंत्रित करें. विधायक ने यह ट्वीट मुख्यमंत्री के अलावा झारखंड के डीजीपी, पूर्वी सिंहभूम जिले के डीसी और जमशेदपुर पुलिस को भी किया है. इसे भी पढ़ें : …">https://lagatar.in/sir-nothing-has-worked/">…

सर कुछ हाथ नहीं लगा है

शहर के इतिहास में पहली बार हुई है बैंक में बड़ी डकैती

जमशेदपुर शहर के इतिहास को टटोलें तो अबतक के इतिहास में किसी बैंक में इतनी बड़ी डकैती की घटना नहीं घटी थी. इस घटना ने पुलिस प्रशासन को भी झक-झोरकर रख दिया है. आम लोग भी कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने लगे हैं. उन्हें भी मौका मिल गया है. घटना के छह दिन बीत गये हैं, लेकिन पुलिस सुराग तक नहीं ढूंढ पायी है.

शहर में छिनतई गिरोह भी बेलगाम

शहर में जहां बड़ी वारदात हो रही है वहीं छिनतई जैसी घटनायें भी बेलगाम हो गयी है. आये दिन किसी-न-किसी थाना क्षेत्रों में छिनतई की घटनायें घट रही है. पुलिस को इसमें से कुछ भी सफलता भी हाथ लगी है, लेकिन अधिकांश मामले अब भी लंबित हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-this-is-how-the-robbery-of-35-lakhs-and-jewelry-happened-in-bank-of-india/">जमशेदपुर:

इस तरह हुई बैंक ऑफ इंडिया में एक करोड़ की डकैती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही