Search

 
 
 

जमशेदपुर : सीएम गोपाल मैदान में 31 को अबुआ आवास योजना की स्वीकृति पत्र करेंगे वितरित

 
  • कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकारिणी समिति ने की बैठक

Jamshedpur (Ratan Singh) : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को कदमा स्थित उलियान समाधी स्थल में आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सह विधायक रामदास सोरेन ने किया. बैठक में 30 जनवरी को रांची राजभवन का घेराव एवं 31 जनवरी को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई. जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी दिशा-निर्देश दिए. बता दें कि पूर्वी सिंहभूम जिले से कुल 50 बसें इस कार्यक्रम में कार्यकर्ता को लेकर पहुंचेंगी. इनमें जुगसलाई, बहरागोड़ा, पोटका, घाटशिला से 10-10 बसें एवं पूर्वी एवं पश्चिम विधानसभा से पांच-पांच बसें कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल पर लेकर जाएंगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-foundation-stone-of-renovation-work-of-toilet-of-angika-seva-sadan-in-chhota-govindpur/">जमशेदपुर

: छोटागोविंदपुर में अंगिका सेवा सदन के शौचालय के जीर्णोधार कार्य का शिलान्यास

भारी संख्या में राजभवन घेराव में शामिल होंगे कार्यकर्ता

30 जनवरी को रांची राजभवन घेराव करने के लिए जिला सम्पर्क कार्यालय साकची से 100 छोटी बड़ी गाड़ियों का जत्था रवाना होगा. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित विधायक सविता महतो, विधायक समीर मोहंती, जिला बीस सुत्री क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ नेता मोहन कर्माकर, राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, राज्य 15 सुत्री कियान्वयन समिति सदस्य शेख बदरूद्दीन, बीरसिह सुरेन, जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, पिन्टु दत्ता, अरुण प्रसाद, कालीपदो गोराई, नन्टु सरकारों, अजय रजक, सोनू आग्रवल, उमानाथ झा, मोहम्मद समद, अब्दुल बारी अंसारी और प्रीतम हेम्ब्रम उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही