Search

 
 
 

जमशेदपुर : डीबीएमएस के ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री करेंगे दोनों जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्वी सिंहभूम जिला में 30 व 31 जनवरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को डीसी विजया जाधव एवं एसएसपी प्रभात कुमार ने पदाधिकारियों के साथ रूट चार्ट का वेरिफिकेशन किया. इस दौरान शहर में सुगम यातायात व्यवस्था, गौपाल मैदान व डीबीएमएस परिसर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों के बैठने व वाहन पार्किंग आदि की समीक्षा की गई. मुख्यमंत्री का 30 जनवरी की देर शाम सरायकेला-खरसावां जिले से जमशेदपुर पहुंचेंगे. 31 जनवरी को गोपाल मैदान में कार्यक्रम के अलावा पूर्वी सिंहभूम तथा सरायकेला खरसांवा जिले के पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगे, इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-people-of-paharia-primitive-tribe-made-dalsa-aware-of-the-problem-of-ration-and-pension/">जमशेदपुर

: पहाड़िया आदिम जन जाति के लोगों ने राशन एवं पेंशन की समस्या से डालसा को कराया अवगत

ऑटो कलस्टर के पास सीएम को रिसिव करेंगे अधिकारी

रूट वेरिफिकेशन के दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने ऑटो क्लस्टर गोलचक्कर का निरीक्षण किया. उक्त गोलचक्कर पर जमशेदपुर के अधिकारी सीएम को जमशेदपुर ले आने के लिए रिसिव करेंगे. वहां से सीएम खरकई पुल होते हुए सर्किट हाउस पहुंचेंगे. सर्किट हाउस से डीबीएमएस ऑडिटोरयम जाएंगे. वहां से सीएम सीधे गोपाल मैदान पहुंचेंगे. जहां आम लोगों को संबोधित करने के अलावे योजनाओं की सौगात देंगे. उक्त सभी जगहों का डीसी-एसएसपी ने भौतिक सत्यापन किया. साथ ही मातहत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. मौके पर एडीएम नन्दकिशोर लाल, एसओ जेएनएसी संजय कुमार, डीटीओ दिनेश रंजन, डीपीआरओ रोहित कुमार, ट्रैफिक डीएसपी कमल किशोर तथा स्थानीय थाना के थाना प्रभारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-raj-mistry-fell-from-40-feet-above-due-to-electric-shock-condition-critical/">आदित्यपुर

: बिजली की झटके से 40 फीट उपर से गिरा राज मिस्त्री, हालत गंभीर
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही