Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर प्रखंड के उत्तरी करनडीह पंचायत के लिए आवंटित जमीन के अतिक्रमण के खिलाफ मुखिया संघ का धरना पांचवे दिन भी जारी रहा. धरना को अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के अलावे सामाजिक एवं स्थानीय ग्रामीणों का समर्थन है. शुक्रवार को कई लोग धरना में शामिल हुए. दूसरी ओर पंचायत की मुखिया सिनी सोरेने ने बताया कि शनिवार तक मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार से वे तथा अन्य प्रतिनिधि अनिश्चितकालीन भुख हड़ताल शुरु करेंगे. वहीं जिला परिषद सदस्य कुसुम पुर्ति एवं पुर्णिमा मल्लिक ने मांगों को जायज बताते हुए उपायुक्त से वार्ता कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया. शुक्रवार को धरना पर बैठे मुखिया एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के स्वास्थ्य की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-ninth-annual-festival-of-shakambhari-mata-celebrated-with-pomp-in-shri-mahalakshmi-dadi-temple/">जमशेदपुर
: श्री महालक्षमी दादी मंदिर में धूमधाम से मना शाकंभरी माता का नौवां वार्षिक महोत्सव
: क्लीन एयर झारखंड अभियान को धरातल पर उतारने के लिए बैठक [wpse_comments_template]
: श्री महालक्षमी दादी मंदिर में धूमधाम से मना शाकंभरी माता का नौवां वार्षिक महोत्सव
बीपीएलई केस डीसी कोर्ट में है लंबित
इस मामले में पुछे जाने पर अंचल निरीक्षण हिम्मत लाल महतो ने बताया कि उक्त सरकारी जमीन घेरने के संबंध में पूर्व में ही बीपीएलई केस दर्ज किया गया है. उक्त केस को डीसी के न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया है. उनके निर्देश के बाद ही कोई कार्रवाई होगी. शुक्रवार को धरना पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र यादव, राजु पात्रो के अलावे मुखिया संघ की कार्यकारी अध्यक्ष सरस्वती टुडू, मायावती टूडू, रमेश सिंह, उमा मुंडा, नीनु कुदादा, मीना देबी, लीना मुंडा, पंचायत समिति सदस्य संगीता पात्रो, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजू बेसरा, महेंद्र अल्डा, भीमचरण माडी, भरत सिंह सहित कई शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-meeting-to-get-the-clean-air-jharkhand-campaign-on-the-ground/">जमशेदपुर: क्लीन एयर झारखंड अभियान को धरातल पर उतारने के लिए बैठक [wpse_comments_template]
Leave a Comment