Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सात दिन तक धरना के बाद सोमवार से आमरण अनशन पर बैठी मुखिया सिनी सोरेन

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर प्रखंड के उत्तरी करनडीह पंचायत की मुखिया सिनी सोरेन व अन्य पंचायत प्रतिनिधि सोमवार से भुख हड़ताल पर बैठ गए. पंचायत प्रतिनिधियों की भूख हड़ताल को क्षेत्र की पार्षद पुर्णिमा मल्लिक, कुसुम पुर्ति व कविता परमार, पूर्व पार्षद करूणामय मंडल के अलावे अन्य प्रतिनिधियों का समर्थन है. इसके अलावे कांग्रेस, आजसू पार्टी व अन्य सामाजिक संगठनों का समर्थन मुखिया संघ को प्राप्त है. इससे पहले आज सुबह भूख हड़ताल की सूचना जिले की उपायुक्त, एसडीएम व अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों को दी गई. सूचना देने के बाद सुबह 11 बजे मुखिया व अन्य प्रतिनिधि धरनास्थल पर पहुंचे तथा भूख हड़ताल शुरु कर दिया. इससे पहले 2 नवंबर से आठ नवंबर तक मुखिया संघ ने पंचायत भवन निर्माण के लिए आवंटित जमीन का अतिक्रमण होने तथा अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tribal-kudmi-society-staged-a-sit-in-at-the-dc-office-regarding-nine-point-demands/">जमशेदपुर

: आदिवासी कुड़मी समाज ने नौ सूत्री मांगों को लेकर डीसी कार्यालय पर दिया धरना

मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद के आश्वासन के बाद भी नहीं सुलझा मामला

मुखिया संघ के सात दिवसीय धरना के दौरानजमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक मंगल कालिंदी, पार्षद पुर्णिमा मल्लिक, कुसुम पुर्ति, समेत कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, समेत कई सामाजिक संगठनों के लोग धरना स्थल पर पहुंचे. मुखिया की मांगों को जायज बताया तथा समाधान का आश्वासन दिया. लेकिन सात दिनों बाद भी इस मामले में कोई प्रगति नहीं हुई. इस दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता, बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर अंचलाधिकारी को फोन करके मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया. लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया. अंततः  पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार से मुखिया ने भुख हड़ताल शुरु कर दिया. मौके पर कांग्रेस नेता भरत सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र यादव, राजू पात्रों, राजू बेसरा, विनोद यादव आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-to-establish-supremacy-in-the-railway-siding-shahid-shot-the-wood/">जमशेदपुर

: रेलवे साइडिंग में वर्चस्व स्थापित करने के लिये शाहिद ने लिकड़ी को मारी थी गोली

अतिक्रमणकारी दारोगा समेत चार पर दर्ज है केस

उत्तरी करनडीह पंचायत में स्थित सरकारी जमीन अतिक्रमण मामले में एक वर्ष पहले अतिक्रमणकारी कुशेश्वर प्रसाद व उनके पुत्र बबलू सिंहा समेत चार के खिलाफ बीपीएलई केस दर्ज किया गया था. वहीं सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य धराओं के तहत एक केस परसूडीह थाना में दर्ज किया गया है. दोनों मामले विचाराधीन है. एक वर्ष पहले मामला प्रकाश में आने के बाद अंचलाधिकारी के निर्देश पर अमीन व राजस्व कर्मचारी जमीन की मापी करने गए थे. उस दौरान आरोपियों ने टीम के साथ दुर्व्यवहार किया था. जिसके कारण थाना में नामजद मामला दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kaho-pahadas-winning-children-enjoyed-the-swimming-pool/">जमशेदपुर

: कहो पहाड़ा के विजेता बच्चों ने लिया स्विमिंग पूल का आनंद
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही