Search

 
 
 

जमशेदपुर : मुखिया सिनी सोरेन का आमरण अनशन दूसरे दिन भी रहा जारी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठी उत्तरी करंनडीह की मुखिया सिनी सोरेन की भूख हड़डताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही. उनके साथ भूख हड़ताल पर पंचायत की पंचायत समिति सद्स्य संगीता पात्रो एवं उप मुखिया भी बैठी हैं. अनशन के दूसरे दिन काफी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि धरनास्थल पर पहुंचे तथा अपना नैतिक समर्थन दिया. इससे पहले मुखिया एवं स्थानीय पंचायत की जनता सात दिनों तक क्रमिक धरना पर बैठी थी. इतने दिनों बाद भी प्रशासनिक स्तर पर अनशन तोड़वाने की पहल नहीं हुई. धरना को समर्थन देने वालों में कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुबोध सिंह सरदार, कांग्रेस नेता भरत सिंह समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mangal-kalindi-inaugurated-100-kv-transformer-at-parsudih-gandhak-road/">जमशेदपुर

: परसूडीह गंधक रोड में विधायक मंगल कालिंदी ने किया 100 केवी के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

एसडीएम से मिले जिप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

[caption id="attachment_523176" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/sdm-meeting-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> एसडीएम से वार्ता करते पंचायत प्रतिनिधि[/caption] दूसरी ओर मुखिया सिनी सोरेन के आंदोलन का समर्थन कर रहे पंचायत प्रतिनिधियों ने मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू एवं उपाध्यक्ष पंकज सिंहा के नेतृत्व में धालभूम एसडीएम पीयूष सिंहा से मुलाकात की. पंचायत प्रतिनिधियों ने उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया तथा इस मामले में पहल करते हुए आवश्यक कदन उठाने का आग्रह किया. एसडीएम ने पंचायत प्रतिनिधियों की बातों को गौर से सुना तथा उनसे आग्रह किया कि वे मुखिया का आमरण अनशन खत्म कराएं. उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा. एसडीएम से मिलने वालों में मुखिया संघ के अध्यक्ष पलटन मुर्मू, सरस्वती टुडू, सूमी कराई, कानू मुर्मू ,मिंटू हेंब्रम, संजय कुमार सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे. इससे पहले पार्षद परितोष सिंह ने अंचलाधिकारी अमित श्रीवास्तव से इस मामले में बात की तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग की. हालांकि सीओ ने उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pansas-sitting-on-hunger-strike-gave-disabled-doll-kumari-a-tricycle/">जमशेदपुर

: भूख हड़ताल पर बैठी पंसस ने विकलांग गुड़िया कुमारी दिलायी ट्राई साइकिल
  [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही