Search

 
 
 

जमशेदपुर : मुखिया पति पर लगा जमीन दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका ब्लॉक स्थित ग्वालाकाटा पंचायत के मुखिया बीना मुंडा के पति सुखराम मुंडा पर ठगी का आरोप लगाते हुए एसएसपी से लिखित शिकायत की गई है. इस मामले में आदित्यपुर निवासी अनिल कुमार शर्मा ने गुरुवार को एसएसपी को एक ज्ञापन सौंपकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है. शिकायत में अनिल ने बताया है कि मुखिया बीना मुंडा के पति सुखराम मुंडा ने खुद को मुखिया प्रतिनिधि बताया था. साकची कोर्ट परिसर में मुलाकात के दौरान जमीन बेचने की बात कही. सुखराम ने उनसे कहा कि 13.35 एकड़ जमीन उचित दाम में दिलवा सकता है. इसके लिए उसने एक हलफनामा बनाया और 20 हजार की मांग की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-case-filed-against-girlfriend-who-forced-boyfriend-to-commit-suicide/">जमशेदपुर

: प्रेमी को आत्महत्या करने पर मजबूर करने वाली प्रेमिका पर केस दर्ज

कोर्ट के नोटिस का भी नहीं दिया जवाब

सुखराम का कहना था कि अगर वह जमीन नहीं दिलवाएगा तो वह 20 हजार की जगह 40 हजार रुपये वापस करेगा. उसकी बातों में आकर अनिल कुमार ने 20 हजार रुपये चेक के माध्यम से सुखराम को दे दिए. बाद में ना तो सुखराम मुंडा ने जमीन दिलाई और ना ही रुपये वापस कर रहा है. इसको लेकर कोर्ट से नोटिस भी भिजवाया पर सुखराम ने नोटिस का भी जवाब नहीं दिया. अनिल ने बताया कि सुखराम की पत्नी बीना मुंडा मुखिया है जिसका फायदा उठाकर वह कई लोगों से रुपये एंठ चुका है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही