Search

 
 
 

जमशेदपुर : गर्भ में ही बच्चे की मौत, एमजीएम अस्पताल पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में एक बार फिर डॉक्टरों की लापरवाही सामने आयी है. अस्पताल में प्रसव कराने आए महिला के गर्भ में ही बच्चे की मौत गयी. इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. गर्भवती महिला को सोमवार को ही प्रसव के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पीड़ित महिला के परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही से गर्म में बच्चे की मौत हुई है. इधर, मामले की सूचना पर भाजपा नेता विमल बैठा के नेतृत्व में पीड़ित परिवार एमजीएम के अधीक्षक से मिला और मामले की लिखित शिकायत करते हुए जांच की मांग की. अधीक्षक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें : टैलेंट">https://lagatar.in/four-news-from-koderma-including-talent-hunt-olympiad-competition-organized-on-21st-january/">टैलेंट

हंट ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन 21 जनवरी को समेत कोडरमा की चार खबरें

जमीन पर पड़ी रही महिला, नहीं मिला इलाज

महिला फरजाना के पति रिंकू आलम ने बताया कि वह आजादनगर रोड नंबर 17 का रहने वाला है, उनकी पत्नी फरजाना परवीन को प्रसव के बाद सोमवार सुबह एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. पत्नी सुबह से नीचे जमीन पर पड़ी रही पर डॉक्टर ने उसे देखने नहीं आये. बाद में जांच उपरांत पता चला कि बच्चा पेट में ही मर गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही