Jamshedpur (Anand Mishra) : शहर के प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के तहत आरक्षित 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके लिए जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के आरटीई सेल की ओर से स्कूलवार बच्चों के नामों की सूची व आवेदन फार्म स्कूलों में भेजा जा चुका है. जानकारी के अनुसार स्कूल अलग-अलग काराणों का हवाला देकर बच्चों का नामांकन लेने से इन्कार कर रहे हैं. इसका एक कारण पर्याप्त संख्या में सीटें नहीं होना बताया जाता है. शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार स्कूलों को जितने फार्म भेजे गये हैं, उनमें से कई स्कूलों में आरक्षित सीटों की संख्या अपेक्षाकृत कम है. इस वजह से स्कूल अभिभावकों को लौटा दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें : यौन">https://lagatar.in/sc-sends-notice-to-delhi-government-on-plea-of-seven-women-wrestlers-alleging-sexual-harassment/">यौन
शोषण के आरोपों को लेकर SC ने सात महिला पहलवानों की याचिका पर दिल्ली सरकार को नोटिस भेजा हालांकि स्कूल यथासंभव इस समस्या का हल निकालने का भी प्रयास कर रहे हैं. इसके तहत सीटों से अधिक फार्म होने की स्थिति में स्कूल लॉटरी कर रहे हैं. लॉटरी में जितने बच्चों का नाम आ रहा है, उनका एडमिशन ले रहे हैं. उसके अलावा शेष बच्चों को लौटा दे रहे हैं. एडमिशन नहीं होने की स्थिति में अभिभवक खासे परेशान हैं. ऐसे में वे स्कूल और शिक्षा विभाग का प्रतिदिन चक्कर लगा रहे हैं. अब तक इस तरह के पांच-छह मामले प्रकाश में आये हैं. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : कोटे (आरटीई) की सीटें कम होने के कारण स्कूलों से लौटाये जा रहे बच्चे

Leave a Comment