Search

 
 
 

जमशेदपुर : महिला समिति के समर कैंप में बच्चों ने की खूब मस्ती

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  अखिल भारतीय महिला समिति सुंदरनगर द्वार आयोजित एक दिवसीय समर कैंप में 75 बच्चों ने हिस्सा लिया. समर कैंप में ड्राइंग प्रतियोगिता, बैलून बास्टिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, जुंबा, योग क्विज प्रतियोगिता इत्यादि गतिविधियां आयोजित कर बच्चों का प्रशिक्षित किया गया. साथ ही बच्चों के लिए फन गेम भी हुए. कैंप में रोचक एवं लाभदायक गतिविधियों से बच्चों का ज्ञानवर्धन किया गया. बच्चों ने उत्साह के साथ कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. चिलचिलाती गर्मी में आयोजित इस समर कैंप में बच्चों ने खूब मस्ती की. इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी अरुण बाकरे वाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. समिति की अध्यक्ष मधु बांकरेवाल की देखरेख में सुंदरनगर सामुदायिक भवन में सभी कार्यक्रम आयोजित किये गए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-interstate-gang-looting-money-from-bank-agent-exposed/">जमशेदपुर

: बैक एजेंट से पैसा लूट करनेवाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा
मधु बांकरेवाल ने प्रोग्राम के अंत में सभी बच्चों को मेडल पहनाया और गिफ्ट के साथ सर्टिफिकेट देकर बच्चों को प्रोत्साहन किया. बच्चों ने सुबह, दोपहर ओर शाम में लजीज व्यंजन का भी आनन्द उठाया. इस समर कैंप को सफल बनाने में महिला समिति सुंदरनगर शाखा की सचिव संगीता कबरा, सीमा अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल, विद्या अग्रवाल, किरण अग्रवाल, पिंकी मालपानी, ऋचा शर्मा, पिंकी अग्रवाल आदि का सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ritesh-pandeys-new-bhojpuri-song-bansuria-released-on-youtube/">जमशेदपुर

: रितेश पांडेय का नया भोजपुरी गाना “बांसुरिया” यूट्यूब पर रिलीज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही