Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : काशीडीह हाई स्कूल में समर कैंप में बच्चों ने की मस्ती

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : काशीडीह हाई स्कूल में 8  से 10 मई तक के तीन दिवसीय समर कैंप का आज समापन हुआ. इस कैंप का आयोजन कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए किया गया था. कैंप के तीसरे एवं अंतिम दिन की शुरुआत हंसते खिलखिलाते बच्चों की तस्वीरें लेकर की गई. कैंप के तीसरे दिन भी बच्चों को कई तरह के कौशल सिखाए गए. साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए फन गेम्स का आयोजन किया गया. कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को दो समूह में बांटकर अलग-अलग एक्टिविटी कराए गए. आज कैंप के अंतिम दिन में कक्षा 1 से 2 तक के विद्यार्थियों को मास्क मेकिंग, टैटू मेकिंग एवं फन गेम कराया गया. इसे भी पढ़ें : तीन">https://lagatar.in/read-three-important-news-of-latehar-together-with-three-iron-thieves-arrested/">तीन

लोहा चोर गिरफ्तार समेत लातेहार की तीन अहम खबरें पढ़ें एक साथ
कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों को जुम्बा, ऑर्गेनाइजिंग स्किल एवं वाटर बैलून डांस करवाया गया.इसके साथ ही सभी विद्यार्थियों ने समर कैंप का नृत्य संगीत का खूब आनंद उठाया. विद्यालय की कोऑर्डिनेटर  रीता मिश्रा की अगुवाई में सभी प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी शिक्षकों ने अपनी-अपनी भूमिका निभाई एवं कार्यक्रम को सफल बनाया. कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक  फ्रांसिस जोसेफ, सह प्रधानाध्यापक  राकेश पांडे उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही