Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नेशनल ओपन स्कूल में पढ़ेंगे रिमांड होम एवं बाल सुधार गृह में रहने वाले बच्चे

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विजया जाधव ने बुधवार को संप्रेक्षण गृह एवं बालगृह में आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करने को लेकर एक बैठक की. बैठक में मौजूद पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से उन्होंने दोनों जगहों पर पानी की व्यवस्था हेतु अनुमानित खर्च का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया. साथ ही एक से दो दिनों के अंदर संप्रेक्षण गृह में पानी का कनेक्शन कराए जाने का निर्देश दिया. साथ ही संप्रेक्षण गृह में आवासीत बालकों को नि:शुल्क योग क्लासेस कराए जाने के लिए योग प्रशिक्षक की नियुक्ति से जुड़ा प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/animal-vaccination-center-will-start-soon-in-jharkhand-with-employment-one-crore-vaccines-will-be-produced-every-year/">झारखंड

में जल्द शुरू होगा पशु टीका केंद्र, रोजगार के साथ हर साल होगा एक करोड़ टीके का उत्पादन

नेशनल ओपन स्कूल में होगा दाखिला

उपायुक्त ने संप्रेक्षण गृह एवं बालगृह में रहने वाले बालकों में योग्य बालकों का नेशनल ओपन स्कूल में नामांकन कराने के लिए कहा, ताकि उनके लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हो सके. इस दौरान उपायुक्त ने समाज कल्याण एवं बाल विकास विभाग को बच्चों के खानपान में पोषक तत्वों से युक्त चीजों को शामिल करते हुए चना एवं राजमा देने के लिए कहा. इस दौरान संप्रेक्षण गृह में रहने वाले अधिक उम्र के सात बालकों के उम्र का सत्यापन कराने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया. बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी नन्दकिशोर लाल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी डॉ चंचल कुमारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, अधीक्षक केंद्रीय कारा, घाघीडीह, अधीक्षक संप्रेक्षण गृह आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही